7.5 C
London
Sunday, February 8, 2026
Homeराजनीतिपाकिस्तान को और सबक सिखाया जाना चाहिए था: बोले सुब्रमण्यम स्वामी, 'ऑपरेशन...

पाकिस्तान को और सबक सिखाया जाना चाहिए था: बोले सुब्रमण्यम स्वामी, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को बताया अधूरा

Published on

पटना

पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बार फिर पाकिस्तान को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। गुरुवार को पटना स्थित जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारत को और अधिक कठोरता के साथ पाकिस्तान को सबक सिखाना चाहिए था। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, ‘पाकिस्तान की और पिटाई करनी थी। मोदी की सरकार द्वारा ट्रम्प से डर कर अनावश्यक युद्धविराम कर दिया गया, जो सही नहीं था। नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को सबक सिखाने का एक बड़ा मौका गंवा दिया गया।’

भारत की प्रतिक्रिया होनी चाहिए थी और कड़ी: स्वामी
डॉ. स्वामी ने पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए कहा कि यह पूरा टकराव पाकिस्तान द्वारा किए गए पहलगाम नरसंहार से शुरू हुआ था। उन्होंने इसे भारतीय इतिहास के सबसे बर्बर और वीभत्स हमलों में से एक बताया। उनके अनुसार, निर्दोष नागरिकों पर इस तरह का हमला न केवल अमानवीय था, बल्कि यह भारत की संप्रभुता और अस्तित्व पर सीधा आघात था। ऐसे में भारत को इससे भी अधिक कठोर और निर्णायक प्रतिक्रिया देनी चाहिए थी।

ऑल-पार्टी डेलीगेशन पर भी साधा निशाना
सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भेजे जा रहे ऑल-पार्टी डेलीगेशनों की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि इन प्रतिनिधिमंडलों का कोई व्यावहारिक असर नहीं होने वाला है। उनके अनुसार, ‘हर कोई जानता है कि इन दौरों का मकसद केवल विदेश भ्रमण का आनंद लेना है, न कि कोई कूटनीतिक सफलता हासिल करना।’ डॉ. स्वामी का यह बयान ऐसे समय आया है जब भारत सरकार ऑपरेशन सिंदूर के बाद अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाने के लिए सक्रिय है और विभिन्न देशों में राजनीतिक प्रतिनिधिमंडल भेज रही है।

Latest articles

निशातपुरा में कैटरिंग कारोबारी से लूट

भोपाल राजधानी भोपाल के निशातपुरा इलाके में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। यहाँ देर रात...

महाशिवरात्रि महोत्सव 2026: शिवलोक फेस-2 में निकलेगी भव्य शिव बारात, होगा धार्मिक आयोजन

भोपाल महाकाल भक्त मंडल धार्मिक सामाजिक सेवा समिति, शिवलोक फेस-2 द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव वर्ष 2026...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल का आत्मीय स्वागत

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर केंद्रीय जल...

16 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिए ‘राष्ट्रीय कर्तव्य’ मानकर कार्य करने के निर्देश

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'जनगणना-2027' के सफल संचालन के लिए आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल का आत्मीय स्वागत

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर केंद्रीय जल...

16 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिए ‘राष्ट्रीय कर्तव्य’ मानकर कार्य करने के निर्देश

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'जनगणना-2027' के सफल संचालन के लिए आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण...

मंत्री कुंवर विजय शाह ने बयान पर दोबारा मांगी माफी, कहा- गलती से निकले शब्द

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कुंवर विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर...