31 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeराजनीतिपहलगाम से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक पाकिस्तान को धोया, अब मोदी सरकार...

पहलगाम से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक पाकिस्तान को धोया, अब मोदी सरकार ने ओवैसी को किया दुनिया के सामने

Published on

नई दिल्ली

केंद्र सरकार ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को वैश्विक मंच पर उजागर करने की कूटनीतिक पहल के तहत कई देशों का दौरा करने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजने का फैसला किया है। खास बात है कि इस पैनल में एआईएमआईएम नेता असदउद्दीन औवैसी को शामिल किया है। इस तरह केंद्र सरकार ने एक संदेश देने का काम किया है कि दलगत मतभेद भले ही हो लेकिन बात जब देश की आती है तो सभी राजनीतिक दल एकसाथ हैं।

पहलगाम हमले पर दिया था जवाब
पहलगाम में जब आतंकियों ने लोगों का धर्म पूछ कर मारा तो देशभर में गुस्से था। ओवैसी ने साफ कहा था कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को माकूल जवाब दिया जाए। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान बेशर्म और असफल देश है। ऐसे में अब वक्त पाकिस्तान को समझाने का नहीं बल्कि सजा देने का है।

उस समय ओवैसी ने आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा था कि धर्म पूछ कर लोगों को मारना दरिंदगी है। उन्होंने कहा था कि भारत को इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। ओवैसी का कहना था कि केंद्र सरकार पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों को शहीद का दर्जा दे।

ऑपरेशन सिंदूर कहा था- जय हिंद
AIMIM के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने सेना की ऑपरेशन पर खुशी जताते सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था कि मैं हमारी रक्षा सेनाओं की तरफ से पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर किए गए टारगेट अटैक का स्वागत करता हूं। पाकिस्तानी डीप स्टेट को ऐसा सख्त सबक दिया जाना चाहिए कि फिर कभी दूसरा पहलगाम न हो। पाकिस्तान के आतंक ढांचे को पूरी तरह नष्ट कर देना चाहिए। जय हिन्द!

दुनिया में रखेंगे भारत का पक्ष
यह कदम एनडीए सरकार द्वारा सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ विशेष रूप से ऑपरेशन सिंदूर के बाद तेज किए गए अभियान के बाद उठाया गया है। इस अभियान के तहत सत्तारूढ़ गठबंधन और प्रमुख विपक्षी दलों के सांसदों वाले प्रतिनिधिमंडल अमेरिका, ब्रिटेन और कई इस्लामिक देशों सहित पांच या छह देशों की यात्रा करेंगे। ये प्रतिनिधिमंडल ऑपरेशन पर भारत के दृष्टिकोण को प्रस्तुत करने और आतंकवाद के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाने के लिए राष्ट्राध्यक्षों और वरिष्ठ अधिकारियों से मिलेंगे।

Latest articles

ट्विशा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI बोले- यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी निष्पक्ष जांच बहुत ज़रूरी

नई दिल्ली। ट्विशा शर्मा केस का स्वतः संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार...

देश में आज से ‘नौतपा’ शुरू, पारा 47 डिग्री के पार; जानें अपने राज्य और शहर का हाल

नई दिल्ली। देश में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, ​9 दिन...

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

इस महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...