5 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeराजनीतिहमले से पहले पाक को नहीं थी ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी… राहुल...

हमले से पहले पाक को नहीं थी ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी… राहुल गांधी के आरोपों पर विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब

Published on

नई दिल्ली

विदेश मंत्रालय ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि जयशंकर ने ऑपरेशन सिंदूर से पहले पाकिस्तान को जानकारी दी थी। मंत्रालय ने इसे ‘तथ्यों का घोर दुरुपयोग’ करार देते हुए साफ कहा कि भारत ने पाकिस्तान को ऑपरेशन शुरू होने के बाद शुरुआती चरण में चेतावनी दी थी, न कि पहले। यह जवाब राहुल के दावों को खारिज करने और ऑपरेशन सिंदूर की सच्चाई सामने लाने की कोशिश है।

‘हमले के बाद दी चेतावनी’
विदेश मंत्रालय के प्रचार विभाग ने दो-टूक कहा, ‘जयशंकर ने स्पष्ट किया था कि पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर शुरू होने के बाद शुरुआती चरण में सूचित किया गया। इसे गलत तरीके से ‘हमले से पहले’ की बात बताकर तथ्यों को तोड़ा-मरोड़ा जा रहा है।’ मंत्रालय का कहना है कि जयशंकर के बयान को जानबूझकर गलत तरीके से पेश किया गया।

राहुल गांधी ने उठाया था सवाल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जयशंकर के बयान पर पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा, ‘हमले की शुरुआत में पाकिस्तान को खबर देना देश के साथ गद्दारी है। जयशंकर ने सार्वजनिक रूप से माना कि सरकार ने ऐसा किया। यह फैसला किसने लिया? इसकी कीमत हमारी वायु सेना को कितने विमान गंवाकर चुकानी पड़ी?’ राहुल का इशारा था कि पहले सूचना देना राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ है।

कांग्रेस की केरल इकाई भी कूदी मैदान में
इससे पहले, कांग्रेस की केरल इकाई ने जयशंकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर केंद्र सरकार से जवाब पूछा था। इस मुद्दे पर सियासी तीरों की बौछार जारी है और आरोप-प्रत्यारोप का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा।

पीआईबी ने भी किया था फैक्ट चेक
पीआईबी की फैक्ट चेक यूनिट ने राहुल के दावों को ‘फर्जी’ करार दिया। पीआईबी ने कहा, ‘सोशल मीडिया पर जयशंकर के बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। यह दावा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर से पहले पाकिस्तान को बताया, सरासर झूठ है। विदेश मंत्री को गलत उद्धृत किया गया।’

बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया था। इस ऑपरेशन में पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। यह भारत का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश था, जिसने दुनिया को चौंका दिया।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

घायल युवक को देख केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने रुकवाया काफिला खुद की गाड़ी से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और मानवता का...

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर ओ. पन्नीरसेल्वम डीएमके  में शामिल

चेन्नई तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य की राजनीति में बड़ा भूचाल आया है।...