12 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराजनीतिपाकिस्तान को हरकतों से बाज आना होगा… शशि थरूर ने इंटरनेशनल मीडिया...

पाकिस्तान को हरकतों से बाज आना होगा… शशि थरूर ने इंटरनेशनल मीडिया पर PAK को लगाई लताड़ा

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान के पास ऐसा कुछ भी नहीं है, जो भारत उससे लेना चाहे। भारत अपनी अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाना चाहता है और अपने युवाओं को बेहतर भविष्य देना चाहता है। थरूर ने ये बातें अल अरबिया को दिए एक इंटरव्यू में कहीं।

शशि थरूर ने आगे कहा कि पाकिस्तान पिछले 30 सालों से कश्मीर को हथियाने के लिए आतंकवादियों का इस्तेमाल कर रहा है, लेकिन वो इसमें कभी सफल नहीं होगा। भारत को पाकिस्तान से कोई खतरा नहीं है, लेकिन अगर पाकिस्तान युद्ध चाहता है तो भारत उसे युद्ध देगा। हाल ही में, भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हमला किया था, जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।

आतंकवाद से PAK को कुछ नहीं होगा हासिल
थरूर ने आगे कहा कि भारत एक शांत देश है। वह अपने विकास पर ध्यान देना चाहता है। लेकिन अगर कोई उसे छेड़ेगा तो वह चुप नहीं बैठेगा। पाकिस्तान को समझना चाहिए कि आतंकवाद से कुछ हासिल नहीं होगा। उसे भारत के साथ शांति से रहना सीखना होगा। भारत, पाकिस्तान के साथ सामान्य रिश्ते चाहता है। लेकिन इसके लिए पाकिस्तान को अपनी हरकतों से बाज आना होगा। आतंकवाद को छोड़ना होगा और बातचीत का रास्ता अपनाना होगा। तभी दोनों देशों के बीच शांति हो सकती है।

कश्मीर कब्जाने की इच्छा कभी पूरी नहीं होगी
कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि पाकिस्तान उस जमीन पर दावा करता है जो भारत के पास है। पाकिस्तान एक कट्टरपंथी देश है, जो भारत के कुछ हिस्सों को इसलिए लेना चाहता है, क्योंकि वहां के लोगों का धर्म पाकिस्तानी लोगों जैसा है। पाकिस्तान भारत को हजार घाव देने और कश्मीर पर कब्जा करने की इच्छा से 30 सालों से आतंकवादियों को भेज रहे हैं। लेकिन वे इसे नहीं पा सकेंगे, वे 30 सालों से असफल रहे हैं। वे अगले 30 सालों में भी असफल रहेंगे। भारत ने संयम बरता है जबकि पाकिस्तान लगातार सैन्य संघर्ष की तरफ बढ़ रहा है।

पहलगाम हमले में मारे गए थे 26 नागरिक
बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव तब और बढ़ गया, जब भारतीय सेना ने 7 मई को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पाकिस्तान से जुड़े आतंकवादियों द्वारा पहलगाम में किए गए हमले के जवाब में थी, जिसमें 26 भारतीय पर्टयक मारे गए थे। शनिवार सुबह भारत ने बताया था कि हमने पाकिस्तान के 3 हवाई अड्डों- रावलपिंडी में नूर खान, चकवाल में मुरीद और झंग में रफीकी- पर रात में हमला किया। भारत ने जवाबी कार्रवाई तब की, जब जम्मू और कश्मीर के कई शहरों पर पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन हमले की कोशिश की गई। इनमें श्रीनगर, जम्मू, राजौरी और अन्य इलाके शामिल हैं।

Latest articles

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...