17.7 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने दिल्ली पहुंचे पप्पू यादव ने...

कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने दिल्ली पहुंचे पप्पू यादव ने केजरीवाल पर बोला हमला

Published on

दिल्ली,

राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है. अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में बड़े-बड़े नेता चुनाव प्रचार कर रहे हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी के बदरपुर से उम्मीदवार अर्जुन भड़ाना के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए शनिवार को पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव बदरपुर पहुंचे.

इस दौरान उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बीजेपी हमारे सामने की दुश्मन है तो उससे हम लड़ लेंगे. लेकिन केजरीवाल छुप के वार करते हैं. इसलिए लोगों को इस बात को समझना चाहिए.

पप्पू यादव ने लोगों से की ये अपील
बदरपुर से कांग्रेस प्रत्याशी अर्जुन भड़ाना के समर्थन में पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने प्रचार किया. इस दौरान उन्होंने लोगों से आगामी 5 फरवरी को कांग्रेस प्रत्याशी अर्जुन भड़ाना को वोट देने की अपील की. उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग अब सोच रहे हैं कि जब कांग्रेस की सरकार थी और शीला दीक्षित सरकार चलाती थीं, तो दिल्ली की हालत कैसे थी? लेकिन केजरीवाल के शासनकाल में दिल्ली की क्या हालत हो गई है.

पप्पू यादव ने कहा कि एक झूठा आदमी 10 साल पहले आया और झूठ बोलकर झूठे वादे कर लोगों को ठगा. लेकिन अब लोग बदलाव चाहते हैं और परिवर्तन लाना चाहते हैं. ये बात दिल्ली के लोग भी समझ गए हैं. आपको बता दें कि दिल्ली के 2025 विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया गया है. शेड्यूल के अनुसार 5 फरवरी को दिल्ली में वोटिंग होगी और 8 फरवरी को वोटों की गिनती होगी. ऐसे में दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है.

Latest articles

BHEL में बड़ी नियुक्ति: रेणुका मिश्रा बनीं मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO), CMD को करेंगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपनी कॉर्पोरेट सतर्कता व्यवस्था को मजबूत...

बलात्कार के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार; महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया

मुरैना। मुरैना में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर के खिलाफ एक युवती की...

बिजली कटौती अलर्ट: भोपाल के 25 बड़े इलाकों में 3 से 8 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 25 प्रमुख रिहायशी इलाकों में गुरुवार को विद्युत कंपनी...

कोलार जलप्रदाय लाइन के संधारण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, जल्द नियमित होगी जलापूर्ति

भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में पानी की किल्लत को दूर करने और सुचारू...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...