13.7 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराजनीतिपीएम मोदी ने तुलसी गबार्ड को दिया कुंभ का गंगाजल, रिटर्न गिफ्ट...

पीएम मोदी ने तुलसी गबार्ड को दिया कुंभ का गंगाजल, रिटर्न गिफ्ट के रूप में प्रधानमंत्री को क्या मिला

Published on

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली में अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक (डीएनआई) तुलसी गबार्ड से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने गबार्ड को हाल ही में संपन्न महाकुंभ से गंगाजल भेंट किया, जबकि अमेरिकी खुफिया प्रमुख ने प्रधानमंत्री मोदी को तुलसी की माला भेंट की।

इससे पहले दिन में गबार्ड ने राजनाथ सिंह के साथ द्विपक्षीय चर्चा की, जिसमें दोनों देशों के बीच रक्षा और सुरक्षा संबंधों को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया गया। समाचार एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि बैठक के दौरान रक्षा और सुरक्षा संबंधों को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की गई।

बैठक के बाद राजनाथ सिंह ने कहा कि नई दिल्ली में अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से मिलकर खुशी हुई। हमने रक्षा और सूचना साझा करने सहित कई मुद्दों पर चर्चा की, जिसका उद्देश्य भारत-अमेरिका साझेदारी को और गहरा करना है। प्रधानमंत्री मोदी के साथ यह बैठक राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की गबार्ड से मुलाकात के एक दिन बाद हुई है। इससे पहले भारत ने तुलसी गबार्ड के सामने भारत विरोधी खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस को लेकर चर्चा की। रिपोर्ट में कहा गया कि भारत ने संगठन के खिलाफ कार्रवाई करने की बात रखी।

गबार्ड दो दिन की भारत यात्रा पर हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और तुलसी गबार्ड के बीच बैठक में मुख्य रूप से खुफिया जानकारी साझा करने और सुरक्षा सहयोग पर चर्चा हुई, जो भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी के अनुरूप थी और यह एक “अच्छी चर्चा” थी।

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...