21.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतिलोकसभा में पीएम मोदी दे रहे थे जवाब, विपक्ष के हंगामे से...

लोकसभा में पीएम मोदी दे रहे थे जवाब, विपक्ष के हंगामे से राहुल गांधी पर भड़के स्पीकर ओम बिरला

Published on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देना जैसे ही शुरू किया. वैसे ही विपक्ष के सांसदों ने लोकसभा में हंगामा शुरू कर दिया. इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर भड़क गए. उन्होंने कहा कि लोगों को भड़काने का काम बंद कीजिए.

दरअसल, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना भाषण दे रहे थे, उसी दौरान विपक्षी पार्टियों के सांसदों ने हंगामा मचाना शुरु कर दिया. जिस पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि माननीय नेता प्रतिपत्र राहुल गांधी ये आपको शोभा नहीं देता है. आपको पर्याप्त समय और अवसर दिया गया है. स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष आपको संसदीय परंपराओं के अनुसार, ये कतई उचित नहीं है. उन्होंने चिल्लाते हुए कहा कि ये आपका तरीका ठीक नहीं है.

आप किस तरह के विपक्ष के नेता हैं?- लोकसभा स्पीकर
लोकसभा स्पीकर ने आगे कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भड़कते हुए कहा ये आपका गलत तरीका है. इस तरीके से सदन में नहीं चल पाएगा. उन्होंने आगे कहा कि ऐसे संसद के अंदर आप गरिमा बनाकर रखें. आप गरिमा को तोड़ना चाहते हैं. लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लोगों को वेल में आने का आदेश दे रहें हैं. उन्होंने चिल्लाते हुए कहा कि आप किस तरह के विपक्ष के नेता हैं? ये आपका बहुत ही गलत तरीका है.

पहली बार बने सांसदों ने सदन की गरिमा बढ़ाई- PM मोदी
वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया. पीएम मोदी ने कहा, “कल और आज कई मान्य सदस्यों ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपने विचार व्यक्त किए हैं. विशेष कर जो पहली बार सांसद बनकर हमारे बीच आए हैं और उनमें से कुछ साथियों ने अपने जो विचार व्यक्त किए, संसद के नियमों का पालन करते हुए किए, उनका व्यवहार ऐसा था जैसे एक अनुभवी सांसद का होता है और इसलिए प्रथम बार आने के बावजूद भी उन्होंने सदन की गरिमा को बढ़ाया है.पीएम मोदी ने आगे कहा कि उन्होंने अपने विचारों से इस परिचर्चा को और अधिक मूल्यवान बनाया है. हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के बावजूद विपक्ष के सांसद लगातार हंगामा मचा रहे हैं.

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...