12.5 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeराजनीतिराजनीति शुरू : बीजेपी देशभर में निकालेगी 'तिरंगा यात्रा', बताएगी ऑपरेशन सिंदूर...

राजनीति शुरू : बीजेपी देशभर में निकालेगी ‘तिरंगा यात्रा’, बताएगी ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियां

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय जनता पार्टी 13 मई से 23 मई तक देशभर में ‘तिरंगा यात्रा’ निकालने जा रही है. 10 दिन चलने वाली इस राष्ट्रव्यापी यात्रा का उद्देश्य हाल ही में सफल रहे ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियों को हर नागरिक तक पहुंचाना है. भाजपा इस अभियान के जरिए जनता को यह बताएगी कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने कैसे अपने नागरिकों को संकट से सुरक्षित निकाला और राष्ट्रीय स्वाभिमान को मजबूत किया. इस यात्रा को कोऑर्डिनेट करने की जिम्मेदारी पार्टी के वरिष्ठ नेता संबित पात्रा, विनोद तावड़े और तरुण चुग जैसे नेताओं को सौंपी गई है.

वरिष्ठ नेता करेंगे BJP की तिरंगा यात्रा का नेतृत्व
इसके अलावा कई केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता स्वयं विभिन्न स्थानों पर यात्राओं का नेतृत्व करेंगे. ऑपरेशन सिंदूर को बीजेपी ने राजनीतिक इच्छाशक्ति की जीत बताया है, साथ ही कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने अपना 100 फीसदी लक्ष्य हासिल किया है.

बता दें कि ये तिरंगा यात्राएं 13 मई से 23 मई तक एक न्यूट्रल बैनर के तहत निकाली जाएंगी, न कि बीजेपी के झंडों के नीचे. इन यात्राओं में आम नागरिकों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों की भी व्यापक भागीदारी रहेगी. इनका उद्देश्य है राष्ट्रभक्ति का संदेश फैलाना और ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना.

ऑपरेशन सिंदूर पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस
पार्टी की ओर से राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि भारत ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी है और सेना के साहस ने इस ऑपरेशन को सफल बनाया है. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में राफेल विमानों की अहम भूमिका रही और हमारे सभी पायलट सुरक्षित लौटकर आए हैं.

’23 मिनट में 9 आतंकी ठिकाने तबाह’
संबित पात्रा ने कहा कि हमारा मकसद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाना था और हमने 9 आतंकी अड्डों को तबाह किया है. उन्होंने कहा कि भारत ने किसी भी आम नागरिक को निशाना नहीं बनाया. बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि जितने पायलेट राफेल के साथ गए थे, उतने वापस आए हैं. भारतीय सेना ने ऑपरेशन के दौरान सिर्फ 23 मिनट में राफेल पर लगी मिसाइलों से 9 आतंकी ठिकाने तबाह कर दिए. इससे साबित हो गया कि पाकिस्तान का कोई भी कोना भारतीय सेना की पहुंच से अछूता नहीं है.

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...