14.5 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली में गंदी यमुना पर सियासत 'जहरीली'... सैनी सरकार के निशाने पर...

दिल्ली में गंदी यमुना पर सियासत ‘जहरीली’… सैनी सरकार के निशाने पर केजरीवाल, जल बोर्ड ने भी नकारा दावा

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली विधानसभा चुनाव में यमुना प्रमुख मुद्दा बनती जा रही है. इसी बीच दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ ने अरविंद केजरीवाल के हरियाणा द्वारा यमुना के पानी जहरीला बनाए जाने के दावे पर सवाल उठाए हैं. जल बोर्ड के सीईओ ने केजरीवाल के बयान को आधारहीन, झूठा और भ्रामक बताया है. उन्होंने कहा कि इस तरह के झूठे बयानों से दिल्ली वासियों में डर का माहौल पैदा हो सकता है. वहीं, आतिशी ने जल बोर्ड के सीईओ पर निशाना साधा है.

दरअसल, सोमवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर यमुना के पानी को जहरीला करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि यमुना में हरियाणा से पानी दिल्ली में आता है. भाजपा की हरियाणा सरकार ने यमुना के पानी को जहरीला कर दिया है. हालांकि, दिल्ली जल बोर्ड ने उस पानी को दिल्ली में आने से रोक दिया…भाजपा सरकार ने पानी में ऐसा जहर मिलाया है, जिसे जल उपचार संयंत्रों द्वारा भी साफ नहीं किया जा सकता है. इसकी वजह से दिल्ली के एक तिहाई हिस्से में पानी की किल्लत हो गई है.

आतिशी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र
केजरीवाल ने दावा किया कि उन्होंने दिल्ली में अफरा-तफरी मचाने के लिए ऐसा किया है, ताकि दिल्ली के लोग मरें और इसका दोष AAP पर आए…आतिशी और भगवंत मान ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर तत्काल मिलने का वक्त मांगा है. मुझे उम्मीद है कि चुनाव आयोग इसमें हस्तक्षेप करेगा और दिल्ली के लोगों को इस त्रासदी से बचाएगा. आतिशी ने चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का भी आरोप लगाया है.वहीं, चुनाव आयोग ने आतिशी के पत्र पर हरियाणा की नायब सिंह सैनी की सरकार से मंगलवार दोपहर तक इस मामले पर पूरी रिपोर्ट मांगी है.

‘तथ्यात्मक रूप से गलत है केजरीवाल का बयान’
केजरीवाल के इन्हीं आरोपों को खारिज करते हुए दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा है. जल बोर्ड के सीईओ ने अपने पत्र में लिखा, ‘हरियाणा के कारण यमुना में अमोनिया को लेकर अरविंद केजरीवाल का बयान तथ्यात्मक रूप से गलत, बिना किसी आधार का और भ्रामक है. इस तरह के झूठे बयानों से दिल्लीवासियों में डर पैदा होता है और इसके अलावा ऊपरी रिपेरियन राज्यों के साथ संबंधों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है.

सीईओ ने पत्र में इस मामले को ToBR, GNCTD के अनुसार एलजी के सामने लाने का आग्रह किया है, क्योंकि ये अंतरराज्यीय संबंधों को नुकसान पहुंचा सकता है. वहीं, सीएस ने सीईओ का नोट एलजी को भेज दिया है.

आतिशी ने DJL पर किया पलटवार
दिल्ली की सीएम आतिशी ने जल बोर्ड के सीईओ पर निशाना साधते हुए कहा, ‘जब AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल और मैंने जहरीले पानी को लेकर बीजेपी की साजिश का पर्दाफाश किया तो बीजेपी ने एलजी के जरिए दिल्ली सरकार के अधिकारियों पर दबाव डाला और सीईओ दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) को पत्र लिखकर इसे जारी करने के लिए कहा.’

आतिशी ने ये भी कहा, ‘वे यह दिखाना चाहते थे कि कोई समस्या नहीं है, लेकिन सच तो सच है. डीजेबी द्वारा लिखे गए पत्र में साफ तौर पर लिखा गया है कि जल बोर्ड का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट केवल 1 पीपीएम अमोनिया तक के पानी को ही शुद्ध कर सकता है या अधिक पानी के हल्का कर इसे 2 से 2.5 पीपीएम तक बढ़ाया जा सकता है, लेकिन आज की तारीख में यमुना नदी के पानी में 6.5 पीपीएम अमोनिया है. इसका मतलब है कि भाजपा की हरियाणा सरकार द्वारा छोड़े जा रहे यमुना के पानी में 6 गुना अधिक अमोनिया है…’

वहीं, भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी केजरीवाल के बयान की आलोचना की है और दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ के पत्र की कॉपी भी साझा की है. उन्होंने पत्र की कॉपी एक्स पर शेयर कर लिखा, ‘दिल्ली जल बोर्ड ने एक बयान जारी कर अरविंद केजरीवाल को उनके गैरजिम्मेदाराना बयान के लिए फटकार लगाई है.’

मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे नायब सैनी
सूत्रों के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उनके बयान पर मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे, जिसमें उन्होंने कहा था कि हरियाणा यमुना के पानी को ‘जहरीला’ बना रहा है. भाजपा का एक प्रतिनिधि चुनाव आयोग से मिलकर AAP और अरविंद केजरीवाल के बयानों पर आपत्ति दर्ज कराएगा. केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि हरियाणा यमुना के पानी में ‘जहर’ घोल रहा है.

Latest articles

BHEL में बड़ी नियुक्ति: रेणुका मिश्रा बनीं मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO), CMD को करेंगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपनी कॉर्पोरेट सतर्कता व्यवस्था को मजबूत...

बलात्कार के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार; महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया

मुरैना। मुरैना में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर के खिलाफ एक युवती की...

बिजली कटौती अलर्ट: भोपाल के 25 बड़े इलाकों में 3 से 8 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 25 प्रमुख रिहायशी इलाकों में गुरुवार को विद्युत कंपनी...

कोलार जलप्रदाय लाइन के संधारण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, जल्द नियमित होगी जलापूर्ति

भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में पानी की किल्लत को दूर करने और सुचारू...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...