29.3 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतिसभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी, एकजुट हो...

सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी, एकजुट हो रहा विपक्ष

Published on

नई दिल्ली

सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी, पूरा विपक्ष इस बात के लिए एकजुट होता दिख रहा है। कांग्रेस की तरफ से यह अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा, लेकिन इसे टीएमसी से लेकर सपा तक का समर्थन हासिल हो गया है। बड़ी बात यह है कि अभी तक 70 हस्ताक्षर करवा लिए गए हैं।

धनखड़ के खिलाफ क्यों लाना अविश्वास प्रस्ताव?
जानकारी के लिए बता दें कि इस समय राज्यसभा में जॉर्ज सोरोस के मुद्दे पर जबरदस्त बहस देखने को मिल रही है। इस मुद्दे पर जिस तरह का रवैया सभापति जगदीप धनखड़ ने दिखाया है, उससे खफा होकर ही कांग्रेस यह अविश्वास प्रस्ताव लेकर आ रही है। कई दूसरे विपक्षी दल भी इस बार कांग्रेस के साथ खड़े हो गए हैं, ऐसे में आने वाले दिनों में सियासी बवाल बढ़ने जा रहा है।

वैसे अभी के लिए मामले को ठंडा करने के लिए जगदीप धनखड़ ने सभी सांसदों के साथ बैठक करने का फैसला किया है। अब जानकारी के लिए बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है जब जगदीप धनखड़ के खिलाफ इस तरह का अविश्वास प्रस्ताव लाया जा रहा हो, इससे पहले भी ऐसी ही प्रक्रिया शुरू करने की कवायद हुई थी, लेकिन कुछ कारणों की वजह से कदम पीछे खीच लिए गए थे।

अविश्वास प्रस्ताव का नियम क्या?
अब समझने वाली बात यह है कि किसी भी सभापति को उनकी कुर्सी से हटाने के लिए कम से कम 50 हस्ताक्षर की जरूरत होती है, उस जरूरी समर्थन मिलने के बाद ही अविश्वास प्रस्ताव लाया जा सकता है। अब यहां तो क्योंकि 70 हस्ताक्षर होने का दावा किया गया है, उस वजह से माना जा रहा है कि इस बार उप राष्ट्रपति की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वैसे सबसे बड़ा आरोप जगदीप धनखड़ पर विपक्ष का यह रहा है कि उन्होंने जॉर्ज सोरोस के मामले में बिना विपक्ष को विश्वास में लिए चर्चा शुरू करवा दी थी। यहां तक कहा गया है कि उनकी तरफ से बीजेपी नेताओं को तो चुन-चुन कर बोलने का मौका दिया गया। वैसे मोदी सरकार के खिलाफ भी पिछले 10 सालों में कई बार अविश्वास प्रस्ताव लाने की कोशिश हुई है।

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...