14.4 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीतिआशाजनक और सकारात्मक... शशि थरूर ने की ट्रंप और मोदी की मीटिंग...

आशाजनक और सकारात्मक… शशि थरूर ने की ट्रंप और मोदी की मीटिंग की तारीफ, लेकिन इस मुद्दे पर जताई चिंता

Published on

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय अमेरिका दौरे पर थे। इस दौरे पर पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच कई बड़े मुद्दों पर बात हुई। 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण से लेकर F-35 लड़ाकू विमानों की पेशकश तक अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी के लिए अच्छी खबरें आईं हैं। पीएम मोदी के अमेरिका दौरे को कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी उत्साहजनक बताया है।

थरूर ने दौरे को बताया आशाजनक
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति की बैठक को आशाजनक बताया। शुल्कों की आशंका के बीच, कांग्रेस नेता ने कहा कि दोनों पक्षों का बातचीत के लिए सहमत होना एक सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह एक बहुत अच्छा परिणाम है। वरना, डर था कि वाशिंगटन में कुछ जल्दबाजी में फैसले हो सकते हैं। जिससे हमारे निर्यात प्रभावित होते।’

अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर भी पीएम मोदी के रुख का किया समर्थन
अवैध इंमीग्रेशन के मुद्दे पर थरूर ने पीएम मोदी के रुख का समर्थन किया। लेकिन उन्होंने कहा कि अमेरिका से डिपोर्ट किए भारतीय प्रवासियों के साथ कैसा व्यवहार किया जाता है, इस पर भी बात होनी चाहिए थी। थरूर ने डिपोर्ट किए भारतीयों के हाथों में हथकड़ी और पैरों में बेड़ियों पर सवाल उठाए।

ट्रंप के साथ बैठक के बाद एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि अवैध अप्रवासियों के मामले में नई दिल्ली और वाशिंगटन एक ही रुख पर हैं। भारत ने डिपोर्ट भारतीय नागरिकों को स्वीकार करने की अपनी तत्परता की पुष्टि की। पीएम मोदी ने कहा, ‘जो कोई भी अवैध रूप से दूसरे देश में प्रवेश करता है, उसे उस देश में रहने का कोई अधिकार नहीं है।’

‘हथकड़ी और बेड़ियों’ पर उठाए सवाल
थरूर ने कहा कि केवल एक चीज जो छूट गई, वह थी जिस तरह से उन्हें वापस भेजा गया। अन्यथा, उनका रुख बिल्कुल सही था। प्रधानमंत्री से सहमत होते हुए, थरूर ने कहा, ‘ये गुमराह युवा हैं जिन्हें अवैध रूप से प्रवास करने के लिए प्रोत्साहित और प्रेरित किया गया है। अगर वे भारतीय नागरिक हैं तो उन्हें वापस ले लिया जाना चाहिए।’ उन्होंने आगे कहा, ‘लेकिन मुझे उम्मीद है कि बंद दरवाजों के पीछे कुछ कहा गया होगा कि भविष्य में दुर्व्यवहार और गाली-गलौज से बचा जाना चाहिए।’

F-35 डील की भी सराहना की
कांग्रेस नेता ने इस दौरान घोषित F-35 सौदे की भी सराहना की। ट्रंप ने पुष्टि की कि उनका प्रशासन भारतीय वायु सेना को स्टील्थ फाइटर जेट बेचने के लिए तैयार है और भारत को अरबों डॉलर की सैन्य बिक्री बढ़ाने का वादा किया। थरूर ने कहा, ‘रक्षा के मोर्चे पर हमें F-35 स्टील्थ विमान बेचने की प्रतिबद्धता बहुत मूल्यवान है क्योंकि यह एक अत्याधुनिक विमान है। हमारे पास पहले से ही राफेल है। F-35 के साथ भारतीय वायुसेना बहुत अच्छी स्थिति में होना चाहिए।’

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...