27.2 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeराजनीतिकेजरीवाल के आवास के बाहर पंजाब की महिलाओं का प्रदर्शन, कांग्रेस बोली-...

केजरीवाल के आवास के बाहर पंजाब की महिलाओं का प्रदर्शन, कांग्रेस बोली- AAP ने किए झूठे वादे

Published on

नई दिल्ली,

देश की राजधानी दिल्ली में जहां भीषण सर्दी का प्रकोप है, वहीं सियासी पारा भी हाई है, दिल्ली में अगले महीने विधानसभा चुनाव होना है, इसे लेकर पॉलिटिक्स भी चरम पर है. शनिवार की सर्द सुबह के बीच अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शनकारी डटे हुए हैं. पंजाब की महिलाएं आज केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचीं हैं. प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि उन्हें 1000 रुपए देने का वादा पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने किया था, लेकिन इस वादे को पूरा नहीं किया गया, इसी वजह से आज वह केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रही हैं.

कांग्रेस ने AAP पर किया तीखा हमला
इसी बीच पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला किया. उन्होंने कहा कि हम इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को पंजाब में AAP द्वारा किए गए झूठे वादों को उजागर करने के लिए संबोधित कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पंजाब में AAP सरकार को लगभग तीन साल होने जा रहे हैं, पंजाब के लोगों ने आम आदमी पार्टी को उनके वादों के आधार पर बड़ा जनादेश दिया था, लेकिन लोग झांसे में आ गए और उनसे किया गया कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ.

‘पंजाब की महिलाओं के साथ धोखाधड़ी हुई’
अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब की महिलाओं को 1000 रुपए देने का वादा किया था, लेकिन यह पूरा नहीं हुआ. AAP ने दिल्ली में महिलाओं के लिए ऐसा ही वादा किया है, इसे पूरा करने का कोई रोडमैप नहीं है. उन्होंने कहा कि पंजाब की महिलाओं के साथ जो धोखाधड़ी हुई है, उसे दिल्ली में भी दोहराया जा रहा है. हम दिल्ली के मतदाताओं को यह संदेश देना चाहते हैं कि वे ऐसे वादों के झांसे में न आएं. दिल्ली भारत का गहना है, दिल्ली की हालत दयनीय है, चाहे पानी की बात हो या सड़कों की. हम दिल्ली की महिलाओं से अनुरोध करते हैं कि वे AAP के झूठे वादों में न फंसें. हम यह सुनिश्चित करने के लिए घर-घर जाएंगे कि ये मुद्दे उजागर हों.

‘जो धोखा पंजाब के लोगों के साथ हुआ वो दिल्ली में न दोहराया जाए’
अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि AAP की सरकार ने पंजाब के लोगों से कई वादे किए थे, पंजाब में AAP की सरकार बने हुए 3 साल होने को हैं, लेकिन आज पंजाब के लोग इन वादों के पूरे होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जब इन वादों पर केजरीवाल जी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया कि वे यह पैसा कहां से लाएंगे, इसका बजट कहां से आएगा? वहीं, प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि पंजाब से कांग्रेस नेतृत्व चुनाव के दौरान दिल्ली आएगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि पंजाब के लोगों के साथ जो धोखाधड़ी हुई है, उसे दोहराया न जाए.

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...