21.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतिराहुल गांधी ने लोकसभा में सावरकर पर की टिप्पणी, बीजेपी ने बदले...

राहुल गांधी ने लोकसभा में सावरकर पर की टिप्पणी, बीजेपी ने बदले में दादी इंदिरा का लेटर दिखा दिया

Published on

नई दिल्ली

लोकसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी और बीजेपी के बीच सावरकर को लेकर तीखी बहस हुई। राहुल गांधी ने सावरकर को लेकर बीजेपी को घेरने की कोशिश की। वहीं बीजेपी ने इंदिरा गांधी के एक पत्र का हवाला देकर राहुल गांधी पर पलटवार किया। बीजेपी ने कहा कि इंदिरा गांधी ने सावरकर की तारीफ की और उन्हें साहसी बताया।

राहुल गांधी ने सावरकर को लेकर दिया था ये बयान
राहुल गांधी ने लोकसभा में अपने भाषण के दौरान सावरकर के कथन का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सावरकर ने संविधान को गैर-भारतीय बताया था। राहुल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर बीजेपी संविधान की रक्षा का दावा करती है, तो वह असल में सावरकर का अपमान कर रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सावरकर मनुस्मृति को संविधान की जगह लेने की वकालत करते थे। राहुल गांधी ने कहा, “सावरकर ने साफ़ तौर पर लिखा है कि हमारे संविधान में कुछ भी भारतीय नहीं है। इसलिए, जब आप (बीजेपी) संविधान की रक्षा करने का दावा करते हैं, तो आप वास्तव में सावरकर का मजाक उड़ा रहे हैं, उन्हें बदनाम कर रहे हैं और उनका अपमान कर रहे हैं।”

शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने किया पलटवार
राहुल गांधी के भाषण के तुरंत बाद, शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के एक पत्र का उल्लेख किया। इस पत्र में इंदिरा गांधी ने कथित तौर पर सावरकर की तारीफ की थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग सावरकर का अपमान करते हैं तो उनके सहयोगी शिवसेना (UBT) के लोग बताएं कि क्या वे इनकी बात मानते हैं। शिंदे ने दावा किया कि 1980 में इंदिरा गांधी ने सावरकर राष्ट्रीय स्मारक के सचिव पंडित बाखले को लिखे पत्र में सावरकर की प्रशंसा की थी और उन्हें साहसी बताया था। उन्होंने राहुल गांधी से सवाल किया, ‘क्या आपकी दादी भी संविधान के खिलाफ थीं? आपको उनके खिलाफ बोलने की आदत है। शिंदे ने कहा कि कांग्रेस के लोग सावरकर के बारे में अनर्गल बयानबाजी करते हैं, लेकिन ‘हमें अभिमान है कि हम सावरकर की पूजा करते हैं।’

राहुल गांधी ने श्रीकांत शिंदे के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘जब मैं छोटा था तो मैंने इंदिरा गांधी से सावरकर के बारे में पूछा था तो उन्होंने मुझे बताया था कि सावरकर ने अंग्रेजों से समझौता किया और अंग्रेजों को पत्र लिखकर माफी मांगी। गांधीजी जेल गये, नेहरू जी जेल गए, लेकिन सावरकर ने माफी मांगी थी।’

‘किरेन रिजिजू ने एक्स पर पोस्ट की चिट्ठी’
इसके कुछ मिनट बाद, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा सावरकर को लिखा गया पत्र पोस्ट किया। किरेन रिजिजू ने कहा, ‘यह दस्तावेज़ राहुल गांधी जी के लिए है क्योंकि उन्होंने लोकसभा में वीर सावरकर के बारे में गलत बयान दिया।’

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...