12.7 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeराजनीतिराहुल गांधी कांग्रेस के लिए और मैं देश बचाने के लिए लड़...

राहुल गांधी कांग्रेस के लिए और मैं देश बचाने के लिए लड़ रहा… दिल्ली चुनाव के बीच केजरीवाल का ऐसे आया जवाब

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस भी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतर आई है। सोमवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली चुनाव के लिए पहली रैली को संबोधित किया। इस दौरान राहुल ने भ्रष्टाचार, झूठे वादे और प्रदूषण के मुद्दे पर केजरीवाल को आड़े हाथ लिया। राहुल के भाषण के बाद आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस बचाने के लिए लड़ रहे हैं और मैं देश बचाने के लिए लड़ रहा हूं।

‘मैं उनके बयानों पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा’
अरविंद केजरीवाल ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता की लड़ाई अपनी पार्टी बचाने की है, जबकि उनकी लड़ाई देश बचाने की है। आप नेता ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘आज राहुल गांधी जी दिल्ली आए। उन्होंने मुझे बहुत गालियां दीं। पर मैं उनके बयानों पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। उनकी लड़ाई कांग्रेस बचाने की है, मेरी लड़ाई देश बचाने की है।’ इसके बाद राहुल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि जैसे मोदी जी एक के बाद एक झूठे वादे और प्रचार करते हैं, वही strategy केजरीवाल जी की भी है – कोई फर्क नहीं है!

राहुल गांधी ने केजरीवाल पर जमकर साधा निशाना
बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का आगाज करते राहुल गांधी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल भी प्रधानमंत्री मोदी की तरह ही प्रचार-प्रसार और झूठे वादे करने की रणनीति पर अमल करते हैं। उन्होंने यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री मोदी और केजरीवाल दोनों चाहते हैं कि पिछड़े वर्ग, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यकों को भागीदारी नहीं मिले। राहुल गांधी ने केजरीवाल को आरक्षण की सीमा बढ़ाने और जाति जनगणना के विषय पर अपना रुख स्पष्ट करने की चुनौती दी। राहुल गांधी ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली को पेरिस बनाने और भ्रष्टाचार खत्म करने वादा किया था, लेकिन (वह) विफल रहे। उन्होंने कहा, ‘हमारे लिए इस देश के सभी लोग एकसमान हैं, इस देश में मोहब्बत ही नफरत को काटेगी, हराएगी।’

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे बोर्ड टॉपर बच्चों का सम्मान, प्रत्येक मेधावी को मिलेंगे दो-दो लाख रुपए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार, 5 जून को राजधानी रायपुर के...

कांस्टेबल भर्ती: रिक्त पदों को भरने के लिए 19 अभ्यर्थियों की नई सूची जारी

जयपुर। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भर्ती-2025 की प्रक्रिया के तहत रिक्त रह गए पदों...

‘खालसा टैक्स’ विवाद पर हिमाचल-पंजाब आमने-सामने, सीएम सुक्खू ने भगवंत मान से की मुलाकात

शिमला/चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर बाहरी राज्यों के वाहनों से वसूले जा रहे...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...