24 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराजनीतिराहुल गांधी धक्‍का-मुक्‍की मामला: कौन हैं BJP सांसद मुकेश राजपूत? दिल्‍ली के...

राहुल गांधी धक्‍का-मुक्‍की मामला: कौन हैं BJP सांसद मुकेश राजपूत? दिल्‍ली के अस्‍पताल में भर्ती

Published on

फर्रुखाबाद

शीतकालीन सत्र के दौरान गुरुवार को संसद परिसर में अफरा-तफरी का नजारा दिखा। बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत और प्रताप सारंगी को चोट लग गई जिसकी वजह से उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराने की नौबत आ गई। मुकेश राजपूत और सारंगी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के ऊपर धक्‍का मारने का आरोप लगाया है। सारंगी का कहना है कि राहुल गांधी के धक्‍का मारने से मुकेश राजपूत उनके ऊपर गिर गए जिससे उनके सिर पर चोट आई। दूसरी तरफ, राहुल गांधी का कहना है कि बीजेपी सांसद उनको संसद के भीतर घुसने नहीं दे रहे थे। वे लोग उनको धमका रहे थे। आइए आपको बताते हैं कि चोटिल होकर डॉ राम मनोहर लोहिया अस्‍पताल में भर्ती होने वाले मुकेश राजपूत कौन हैं?

55 साल के मुकेश राजपूत यूपी की फर्रुखाबाद सीट से लगातार तीसरी बार बीजेपी सांसद चुने गए हैं। पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्‍याण सिंह के बाद वह यूपी के बड़े लोधी नेताओं में गिने जाते हैं। 2014 लोकसभा चुनाव में उन्‍होंने सपा के रामेश्‍वर यादव को हराकर फर्रुखाबाद सीट पर कब्‍जा जमाया था। 2019 में उन्‍होंने बसपा उम्‍मीदवार मनोज अग्रवाल और कांग्रेस के दिग्‍गज नेता सलमान खुर्शीद को हराया था। सलमान खुर्शीद महज 55 हजार वोट पाकर तीसरे स्‍थान पर रहे थे।

दो बार जिला पंचायत अध्‍यक्ष भी रहे
हालांकि 2024 के लोकसभा चुनाव में मुकेश राजपूत महज 2678 वोटों के अंतर से जीत हासिल कर पाए। उन्‍हें इंडिया गठबंधन से सपा प्रत्‍याशी नवल किशोर शाक्‍य से कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। फर्रुखाबाद में वर्ष 2000 से 2012 के बीच मुकेश राजपूत दो बार जिल पंचायत अध्‍यक्ष भी रह चुके है। 2014 में उन्‍हें संसद सदस्‍यों के स्‍थानीय क्षेत्र विकास योजना पर समिति के सदस्‍य के रूप में नियुक्‍त किया गया था। उन्‍हें कृषि पर स्‍थायी समिति का सदस्‍य भी बनाया गया था।

कोई आपराधिक मुकदमा नहीं
चुनावी शपथ पत्र के मुताबिक, मुकेश राजपूत के ऊपर कोई आपराधिक मुकदमा नहीं दर्ज है। उनके पास 1.6 करोड़ रुपये की चल और 7.8 करोड़ की अचल संपत्ति है। उन्‍होंने आरपी डिग्री कॉलेज से बीएससी तक की शिक्षा ली है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...