8.5 C
London
Sunday, March 8, 2026
Homeराजनीतिराहुल गांधी पहुंचे दिल्ली विश्वविद्यालय के DUSU ऑफिस, नई शिक्षा नीति पर...

राहुल गांधी पहुंचे दिल्ली विश्वविद्यालय के DUSU ऑफिस, नई शिक्षा नीति पर की छात्रों से बात

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को अचानक दिल्ली विश्वविद्याल छात्रसंघ (DUSU) कार्यालय पहुंचे. दिल्ली विश्वविद्यालय पहुंचकर उन्होंने डूसू कार्यालय का दौरा किया. उन्होंने डूसू अध्यक्ष रोनक खत्री और उपाध्यक्ष लोकेश चौधरी से मुलाकात की और उनसे बातचीत भी की.

राहुल गांधी के डूसू ऑफिस पहुंचने के बाद डूसू सचिव मित्रवेद (ABVP) और उनके समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी. कुछ देर डूसू कार्यालय में बिताने के बाद राहुल गांधी वहां से रवाना हो गए. डूसू ऑफिस दौरे के दौरान राहुल गांधी ने वहां के छात्र-छात्राओं से मुलाकात की और उनसे बातचीत भी की.

दिल्ली कांग्रेस ने एक्स पर लिखा है कि राहुल गांधी ने छात्र-छात्राओं से बातचीत की. इस दौरान छात्रों ने जातीय भेदभाव, प्रशासनिक पदों पर वंचित वर्गों की कमी, बहुराष्ट्रीय कंपनियों में प्रतिनिधित्व की कमी सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दे उनके संज्ञान में लाए. राहुल जी ने डॉ. अंबेडकर के विचार “शिक्षित बनो, संघर्ष करो, संगठित रहो” को याद दिलाते हुए छात्रों को न्यायसंगत और समावेशी शैक्षणिक व्यवस्था के निर्माण की दिशा में प्रयास करने का आह्वान किया.

डूसू अध्यक्ष रौनक खत्री के अनुसार राहुल गांधी ने नई शिक्षा नीति, आरक्षण के प्रावधान और दिल्ली विश्वविद्यालय में रिजर्व केटेगरी के प्रोफेसरों के स्टेटस को लेकर बातचीत और चर्चा की. उन्होंने इस बारे में वहां के छात्र-छात्राओं से भी बातचीत की. वहीं एबीवीपी के छात्रनेताओं के राहुल गांधी के दौरे का काफी विरोध किया और नारेबाजी भी की.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण देख भड़के मंत्री सारंग, अफसरों को लगाई फटकार

भोपाल नरेला विधानसभा के वार्ड-71 स्थित गुप्ता कॉलोनी में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...