21 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराजनीति'राहुल गांधी की राजनीति बदली है...', कांग्रेस नेता की पॉलिटिक्स पर क्या-क्या...

‘राहुल गांधी की राजनीति बदली है…’, कांग्रेस नेता की पॉलिटिक्स पर क्या-क्या बोलीं स्मृति ईरानी?

Published on

नई दिल्ली,

बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को लेकर एक बार फिर बयान दिया है. उन्होंने राहुल की राजनीति को लेकर अपनी राय रखी. स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी की पॉलिटिक्स में एक चेंज आया है. उन्हें लगता है कि उन्हें सफलता मिल गई है. वह सफल हो गए हैं. जब वह जाति की बात करते हैं तो बहुत संभलकर बोलते हैं. संसद में सफेद टीशर्ट पहनते हैं. वह जानते हैं कि वह युवाओं को किस तरह का मैसेज दे रहे हैं. वह कई मायनों में सोच-विचारकर कदम उठाते हैं.

उन्होंने कहा कि वह एक अलग तरह की पॉलिटिक्स कर रहे हैं. आप उनके कदम को सही, गलत या बचकाना बोल सकते हैं. लेकिन वह अलग तरह की राजनीति कर रहे हैं. स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी चर्चा में बने रहने के लिए ऐसी बयानबाजियां करते हैं, जिन पर विवाद हो. उन्होंने कहा कि मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में दलित या आदिवासी प्रतिभागियों की कमी को लेकर उनका दिया गया बयान ऐसा ही है.

उन्होंने कहा कि राहुल जानते हैं कि मिस इंडिया का सरकार गठन से कोई लेना देना नहीं है. लेकिन वो फिर भी सोशल मीडिया पर इस तरह की बातें करते हैं क्योंकि इससे हेडलाइंस बनती हैं.बता दें कि 2024 लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के अमेठी से राहुल गांधी ने स्मृति ईरानी को हरा दिया था. इससे पहले उन्होंने 2019 के चुनाव में राहुल गांधी को हरा दिया था.

मोदी कभी कमजोर नहीं हो सकते…
स्मृति ईरानी ने पीएम मोदी की लोकप्रियता में कमी के आरोपों पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कभी कमजोर नहीं हो सकते. मैंने उनको 20 सालों में जितना देखा है, वह कभी कमजोर नहीं थे. नरेंद्र भाई को मैंने हमेशा पॉलिटिकली देखा है, पर्सनली कभी नहीं देखा. वह 73 साल के हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री के तौर पर दस साल इस देश को दिए हैं. उनकी एक प्रतिष्ठा है, हमें उनके सम्मान को बनाए रखना चाहिए. पीएम मोदी ने अपनी जीवन को कभी ग्राफ में नहीं समेटा है.

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...