13.7 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराजनीतिरेल संशोधन विधेयक राज्यसभा से भी पास, अश्विन वैष्णव बोले- न निजीकरण...

रेल संशोधन विधेयक राज्यसभा से भी पास, अश्विन वैष्णव बोले- न निजीकरण होगा और न ही केंद्रीयकरण

Published on

नई दिल्ली

लोकसभा में 11 दिसंबर, 2024 को पास होने के बाद सोमवार को रेल (संशोधन) विधेयक, 2024 ध्वनिमत से राज्यसभा में भी पारित हो गया। यह विधेयक रेलवे बोर्ड के गठन और रेलवे कानूनों को सरल बनाएगा। यह विधेयक रेलवे बोर्ड के लिए 1905 में बने कानून और 1989 रेलवे अधिनियम की जगह लेगा। दो अलग-अलग कानूनों की जगह एक ही कानून होगा। इससे रेलवे बोर्ड और ट्रेनों को चलाने में और स्पष्टता और आसानी होगी।

बिल से संसद के अधिकारों में कमी नहीं- रेल मंत्री
इस मामले में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने फिर से कहा कि इससे रेलवे का ना तो निजीकरण होगा और ना ही केंद्रीयकरण। उन्होंने कहा कि इस बिल से संसद के अधिकारों में कहीं कोई कमी नहीं आएगी। विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए रेल मंत्री वैष्णव ने महाकुंभ के दौरान नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ जैसी रेल दुर्घटनाओं को लेकर राजनीति नहीं करने की नसीहत दी।

रेल हादसों पर राजनीति नहीं करने की नसीहत
अश्विनी वैष्णव ने कहा कि उनके मंत्रालय ने इस घटना से सीख लेते हुए तमाम उपाय किए हैं। जिनमें देश के प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 60 प्रमुख स्टेशनों पर वेटिंग हॉल बनाना शामिल है। रेल मंत्री के जवाब के बाद सदन ने विपक्षी सदस्यों के संशोधन प्रस्तावों को खारिज कर और सरकार द्वारा लाए गये प्रस्तावों को स्वीकार करते हुए इस विधेयक को ध्वनिमत से पारित कर दिया।

नई दिल्ली स्टेशन भगदड़ पर बोले- जांच चल रही
रेल मंत्री ने महाकुंभ के दौरान नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ को लेकर उस समय सीसीटीवी कैमरे बंद होने के लगे आरोपों पर कहा कि सीसीटीवी की फुटेज उनके पास है। घटना की जांच चल रही है। इसलिए वह इस बारे में अधिक नहीं बोलना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि इस घटना से सीख लेते हुए मंत्रालय ने कई कदम उठाए हैं।

कांग्रेस सांसद ने रेल मंत्री पर साधा निशाना
कांग्रेस के सांसद विवेक तन्खा ने चर्चा में हिस्सा लेते हुए रेल मंत्री वैष्णव पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘टेक्नोक्रेट’ को मंत्री बनाने मात्र से रेलवे का विकास नहीं होगा। इसका जवाब देते हुए रेल मंत्री वैष्णव ने कहा कि हां, वह मानते हैं कि वह एक ‘टेक्नोक्रेट’ और पूर्व नौकरशाह हैं, किंतु अगर उनकी प्रतिबद्धता में कोई कमी है तो उन पर उंगली उठाई जाए। उन्होंने कहा कि देश में 60 साल में रेलवे के विद्युतीकरण की दिशा में जो काम नहीं हुआ वह मोदी सरकार ने मात्र 11 साल में करके दिखा दिया।

रेल दुर्घटनाओं पर क्या कहा
रेल मंत्री ने कहा कि आज रेलवे सुरक्षा में एक लाख 14 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। रेल दुर्घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि एक समय एक साल में औसतन 131 रेल दुर्घटनाएं होती थीं जिनकी संख्या आज घटकर 30 रह गयी है। कवच और एंटी कोलेजन डिवाइस पर उन्होंने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के रेल मंत्री रहने के दौरान टक्कर रोधी उपकरण लगाये जाने का जिक्र करते हुए कहा कि ये सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं उतरे थे और पूर्ववर्ती संप्रग सरकार ने ही बाद में इसे खारिज कर दिया था।

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...