11.2 C
London
Saturday, March 14, 2026
HomeराजनीतिAAP के बाद बीएसपी के हुए मंत्री राजकुमार आनंद, नई दिल्ली सीट...

AAP के बाद बीएसपी के हुए मंत्री राजकुमार आनंद, नई दिल्ली सीट से देंगे चुनौती

Published on

नई दिल्ली

पिछले महीने आम आदमी पार्टी छोड़ने और दिल्ली सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद पटेल नगर के आप विधायक राजकुमार आनंद ने रविवार को बहुजन समाज पार्टी (BSP) का दामन थाम लिया। वह बीएसपी के टिकट पर नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सोमनाथ भारती और बीजेपी कैंडिडेट बांसुरी स्वराज के खिलाफ लोकसभा का चुनाव भी लड़ेंगे। दिल्ली में बीएसपी के नेतृत्व ने भी इस पर मुहर लगा दी है। बीएसपी दिल्ली की सातों सीटों पर लोकसभा का चुनाव लड़ रही है। नई दिल्ली सीट पर उसके प्रत्याशी सत्यप्रकाश गौतम अपना नामांकन भी दाखिल कर चुके हैं, लेकिन अब नए समीकरण बनने के बाद गौतम अपना नामांकन वापस लेंगे और उनकी जगह सोमवार को राजकुमार आनंद नॉमिनेशन फाइल करेंगे।

आम आदमी पार्टी के मंत्री पर बीएसपी के टिकट से लड़ेंगे चुनाव
आनंद ने मंत्री पद से इस्तीफा तो दे दिया था, लेकिन मुख्यमंत्री के जेल में होने की वजह से अभी तक उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं हुआ है और तकनीकी रूप से वह अभी भी मंत्री पद पर कायम है। इसी तरह उन्होंने विधायकी से भी इस्तीफा नहीं दिया है और पार्टी या विधानसभा अध्यक्ष ने भी अभी तक उनके खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की है। ऐसे में वह अभी भी आम आदमी पार्टी के ही विधायक हैं, लेकिन इसके बावजूद अब वह बीएसपी के टिकट पर अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।

दलित समाज के साथ हो रहा था भेदभाव
आनंद ने कहा कि दिल्ली सरकार के तमाम दावों और वादों के बावजूद दलित समाज के लोगों के साथ भेदभाव हो रहा था। हम लोग आप से उम्मीद करते थे कि वह बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलेगी, लेकिन उन्होंने दलित समाज के लोगों को धोखा दिया। आनंद ने कहा कि बीएसपी का दफ्तर पहले मेरी ही बिल्डिंग में हुआ करता था। 1986-87 के आसपास करोल बाग इलाके में मेरी एक छोटी सी दुकान हुआ करती थी। तब अक्सर बीएसपी के संस्थापक कांशीराम और मायावती आकर मेरी दुकान के बाहर लगे तख्त पर बैठकर मीटिंग लेते थे और चर्चाएं करते थे। तब हम लोग कार्यकर्ता की तरह उनके साथ काम करते थे।

Latest articles

भोपाल में एलपीजी गैस संकट गहराया, होटल-रेस्टॉरेंट बंद होने की कगार पर

भोपाल। राजधानी भोपाल में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत देखने को...

कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने डब्ल्यूसीएल की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री G. Kishan Reddy ने Western Coalfields Limited (डब्ल्यूसीएल)...

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

More like this

कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने डब्ल्यूसीएल की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री G. Kishan Reddy ने Western Coalfields Limited (डब्ल्यूसीएल)...

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...