14 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीतिमहिलाओं के लिए 2500 वाली स्कीम का रजिस्ट्रेशन इस दिन से होगा...

महिलाओं के लिए 2500 वाली स्कीम का रजिस्ट्रेशन इस दिन से होगा शुरू, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने दी जानकारी

Published on

नई दिल्ली:

27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करने वाली बीजेपी लगातार एक्शन मोड पर दिख रही है। बीजेपी सरकार महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति माह देने की योजना पर काम शुरू करने जा रही है। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए है। इस स्कीम में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 8 मार्च से शुरू होगी। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने ये जानकारी दी है। विपक्षी आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाया है। AAP ने कहा कि बीजेपी ने 8 मार्च तक पैसा देने का वादा किया था। उधर बीजेपी ने कहा कि वह अपने सभी वादे पूरे करेगी।

महिला समृद्धि योजना के लिए 8 मार्च से रजिस्ट्रेशन
दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने सरकार बनने पर महिलाओं को आर्थिक मदद देने का वादा किया था। उन्होंने इस योजना का नाम ‘महिला समृद्धि योजना’ रखा है। जिसमें महिलाओं को 2500 रुपये प्रति माह दिया जाएगा। इस योजना का फायदा आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को मिलेगा। बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने बताया कि योजना के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 8 मार्च से शुरू होगी।

मनोज तिवारी ने किया ऐलान
बीजेपी सांसद ने बताया कि डेढ़ महीने में सभी जरूरतमंद महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलने लगेगा। बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर अपने घोषणापत्र में भी इस योजना का वादा किया था। विपक्षी दल आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रधानमंत्री के वादे के अनुसार अपनी पहली कैबिनेट बैठक में इस योजना को मंजूरी नहीं देने के लिए बीजेपी सरकार की आलोचना की है।

AAP ने योजना शुरू नहीं करने को लेकर उठाए थे सवाल
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दावा किया कि पूर्ववर्ती ‘आप’ सरकार ने नई बीजेपी सरकार के लिए ‘खाली खजाना’ छोड़ा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पार्टी द्वारा लोगों से किए गए सभी वादे पूरे किए जाएंगे। ‘आप’ की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने एक बयान में बीजेपी को सत्ता में आने से पहले जनता से किए गए वादों की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले बीजेपी ने वादा किया था कि दिल्ली की हर महिला के खाते में आठ मार्च तक 2,500 रुपये आएंगे।

चुनावी वादों को लेकर AAP Vs बीजेपी
प्रियंका कक्कड़ ने आगे कहा कि बीजेपी ने यह भी आश्वासन दिया था कि एलपीजी सिलेंडर 500 रुपये में उपलब्ध कराए जाएंगे। होली और दिवाली पर हर घर को मुफ्त सिलेंडर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को इन वादों को पूरा करने के लिए काम करना शुरू कर देना चाहिए। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की हार के बाद आप नेता बेरोजगार हो गए हैं और ‘काल्पनिक’ मुद्दे गढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी अपने घोषणापत्र में किए गए सभी वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...