19.5 C
London
Saturday, June 13, 2026
Homeराजनीतिरेखा गुप्ता के सिर सजा ताज, 73 लाख बैंक में डिपॉजिट, इतनी...

रेखा गुप्ता के सिर सजा ताज, 73 लाख बैंक में डिपॉजिट, इतनी संपत्ति की मालकिन हैं दिल्ली की नई CM

Published on

नई दिल्‍ली ,

बीजेपी ने दिल्‍ली के नए मुख्‍यमंत्री का ऐलान कर दिया है. रेखा गुप्‍ता को दिल्‍ली का नया मुख्‍यमंत्री बनाया गया है. नए मुख्यमंत्री को लेकर कई नामों को लेकर चर्चा चल रही थी. लेकिन अब रेखा गुप्‍ता के नाम पर मुहर लग गई है. भाजपा ने नए मुख्‍यमंत्री के तौर पर रेखा गुप्‍ता के नाम का ऐलान कर दिया है.

रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक हैं. वे मौजूदा समय में दिल्ली बीजेपी की महासचिव और बीजेपी के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं. 1995-96 में उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ का चुनाव लड़ा और अध्यक्ष बनीं. 50 वर्षीय रेखा का जन्म हरियाणा के जींद जिले के नंदगढ़ गांव में 1974 में हुआ था.

चुनावी हलफनामे के मुताबिक, रेखा गुप्ता की कुल संपत्ति लगभग ₹5.3 करोड़ है, जिसमें देनदारियां ₹1.2 करोड़ की हैं. उन्‍होंने एलएलबी की पढ़ाई की है. रेखा गुप्ता के पास में 1,48,000 नकद है. जबकि इनके बैंक अकाउंट में 72.94 लाख रुपये डिपॉजिट है. उनके अलग-अलग कंपनियों में शेयर भी हैं. इसके अलावा, इनके पास एलआईसी में 53 लाख रुपये का निवेश भी है.

शेयर में इतना निवेश
रेखा गुप्‍ता ने शेयरों में भी निवेश किया है. इन्‍होंने केशव सहकारी बैंक और हिंदुस्‍तान समाचार लिमिटेड के शेयर खरीदें हैं. इन्‍होंने शेयर में कुल 9.29 लाख रुपये से ज्‍यादा का निवेश किया है. इनके और इनके स्‍पॉउस के नाम पर LIC की कई पॉलिसी है, जिसकी कीमत 53.68 लाख रुपये है.

पति के नाम पर कार
दिल्‍ली के नए मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता के नाम पर कोई कार नहीं है. इनके पति के नाम पर एक कार मारुति XL6 है, जिसकी कीमत 4,33,500 रुपये है. इसके अलावा, इनके पास 225 ग्राम की ज्‍वैलरी है, जिसकी कीमत 18 लाख रुपये है. वहीं इनके पति के पास 135 ग्राम की ज्‍वैलरी है, जिसकी वैल्‍यू 11 लाख रुपये है. कुल चल संपत्ति की बात करें तो इनके पास 2 करोड़ 72 लाख की चल संपत्ति है.

Latest articles

मध्यप्रदेश में पटवारियों के ऑनलाइन होंगे आवेदन, अंतर-जिला स्थानांतरण की नई नीति जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग ने पटवारियों के अंतर्जिला संविलियन (जिला परिवर्तन) के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

वक्फ बोर्ड भारत छोड़ो’ अभियान के तहत राजधानी में रैली, पुतला दहन

भोपाल। राजधानी के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर शुक्रवार को भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा...

आंधी-बारिश का कहर: दीवार गिरने से तीन की मौत, ऑटो पलटने से महिला ने गंवाई जान

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों के बीच शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...