17.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeराजनीतिरॉबर्ट वाड्रा, मणिशंकर अय्यर.. पहलगाम हमले पर कांग्रेस नेताओं के बयान पर...

रॉबर्ट वाड्रा, मणिशंकर अय्यर.. पहलगाम हमले पर कांग्रेस नेताओं के बयान पर बिफरी बीजेपी, बयानों की निंदा की

Published on

नई दिल्लीः

बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने पहलगाम हमले को लेकर कांग्रेस नेताओं के बयानों की निंदा की है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं के बयान शर्मनाक हैं, जबकि आतंकी हमले में कई लोगों की जान गई है। बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने सिद्दारमैया, मणिशंकर अय्यर और कांग्रेस MLA विजय वडेट्टीवार के बयानों पर यह कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। वही दूसरी और बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी की मोदी – शाह के इस्तीफे की मांग पर कुछ भी बोलने से बच रही है।

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई। कर्नाटक के भी दोनों लोग इस हमले का शिकार हुए। देशभर में इस हमले के खिलाफ गुस्सा है, लेकिन कांग्रेस नेताओं के बयान अजीब। रॉबर्ट वाड्रा, मणिशंकर अय्यर और सिद्दारमैया जैसे नेता इस तरह का बयान दे रहे हैं।

‘आतंकियों के पास धर्म पूछने का समय नहीं’
महाराष्ट्र के कांग्रेस MLA विजय वडेट्टीवार ने कहा था कि “…इसे लेकर अभी अलग-अलग तरह की चर्चाओं का दौर चल रहा है। मूल रूप से आतंकवादियों ने 27 लोगों की जान ले ली… यदि (हमलावरों द्वारा) जाति-धर्म पूछा गया है तो उनकी देश में अस्थिरता लाने की, देश में दो समुदायों को आपस में लड़ाने की और देश का नुकसान करने की मंशा हो सकती है। इससे स्पष्ट होता है कि इसके पीछे पाकिस्तान की हमारे देश को नुकसान पहुंचाने की मंशा है… हिंदुस्तान को अस्थिर करने वाली इन शक्तियों के खिलाफ सरकार जो भी कार्रवाई करेगी, उसे लेकर कांग्रेस पूर्ण रूप से उनके साथ रहेगी।”

कांग्रेस नेताओं के वो बयान जिस पर बीजेपी बिफरी
रॉबर्ट वाड्रा ने पहलगाम हमले पर कहा था कि पहलगाम में आतंकियों ने गैर-मुस्लिमों को इसलिए निशाना बनाया, क्योंकि उन्हें लगता है कि देश में मुसलमानों के साथ गलत बर्ताव हो रहा है। वहीं मणिशंकर अय्यर ने इसके लिए विभाजन को जिम्मेदार माना था। जबकि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा था कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध छेड़ने की कोई जरूरत नहीं है। हालांकि बाद में सिद्धारमैया ने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। उन्होंने कहा कि भारत को अपनी एकता और संप्रभुता के लिए किसी भी खतरे को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए।

तुम्हारे पीछे कितने वीआईपी? जो टैक्स भरते हैं उनकी जान नहीं है, सूरत के बैंकर की पत्नी का सीआर पाटिल पर फूटा गुस्सा-वीडियो

जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद जहां देशभर के लोगों में आक्रोश है तो वहीं दूसरी तरफ जिन परिवारों ने अपनों को अपनी आंखों के सामने खोया है। उन्हें जिंदगीभर का दर्द मिली है। गुरुवार को सूरत में पहलगाम हमले के मृतक शैलेश कलथिया को अंतिम विदाई दी गई। इस मौके पर गुजरात बीजेपी के अध्यक्ष और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल मौजूद रहे। मृतक शैलेश की पत्नी ने घटना को लेकर केंद्रीय मंत्री को आड़े हाथों लिया।

मृतक की पत्नी का फूटा गुस्सा
शैलेश की पत्नी ने कहा कि तुम्हारा जीव जीव है जो टैक्स पेयर करें उसकी जीव नहीं है। वीआईपी और नेताओं के लिए सुरक्षा है। मेरे बच्चे का भविष्य क्या होगा?…सीआर पाटिल सिर झुकाए सुनते रहे, शैलेशभाई कलथिया के अंतिम संस्कार में सूरत पहुंचे थे। एक बैंक में नौकरी रकने वाले शैलेश कलथिया मुंबई में तैनात थे। वह अपनी पत्नी, एक बेटे और बेटी के साथ 44वां जन्मदिन मनाने के लिए जम्मू कश्मीर गए थे।

जो टैक्स देते हैं उनकी सुरक्षा…
22 अप्रैल को पहलगाम में जब आतंकवादियों ने हमला बोला तो उसमें शैलेश को उनके परिवार के सामने मार दिया गया। पत्नी ने पूछा कि जो लोग टैक्स देते हैं उनके लिए सुरक्षा क्यों नहीं? पत्नी ने अगला सवाल दागा और कहा कि मेरे घर का स्तंभ चला गया। उसे वापस दो। पत्नी ने पूछा कि मेरे बच्चों के भविष्य का क्या होगा? पत्नी ने केंद्रीय मंत्री के सामने कहा कि मुझे न्याय चाहिए। पहलगाम आतंकी हमले में कुल 26 लोगों की मौत हुई है। इनमें 25 टूरिस्ट शामिल है। सूरत के बैंककर्मी शैलेश भाई कलथिया के अलावा भावनगर के पिता-पुत्र की आतंकी हमले में मौत हुई है।

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...