14.5 C
London
Monday, June 1, 2026
Homeराजनीतिसावरकर, दयानंद सरस्वती, मदन मोहन मालवीय… दिल्ली विधानसभा में लगेगी इन महान...

सावरकर, दयानंद सरस्वती, मदन मोहन मालवीय… दिल्ली विधानसभा में लगेगी इन महान हस्तियों की तस्वीरें

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बुधवार को घोषणा की कि विनायक दामोदर सावरकर, महर्षि दयानंद सरस्वती और पंडित मदन मोहन मालवीय की तस्वीरें जल्द ही दिल्ली विधानसभा परिसर में लगाई जाएंगी। गुप्ता ने सामान्य प्रयोजन समिति की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें ‘राष्ट्रीय महापुरुषों’ को सम्मानित करने का प्रस्ताव पारित किया गया।

सामान्य प्रयोजन समिति की बैठक में विधानसभा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, विधायक अभय वर्मा, चौधरी जुबैर अहमद, मनोज कुमार शौकीन, राजकुमार भाटिया, तिलक राम गुप्ता और वीर सिंह धिंगान भी मौजूद रहे। इस अवसर पर विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि दिल्ली विधानसभा देश की महान विभूतियों की स्मृति को हमेशा बनाए रखने के लिए संकल्पबद्ध है। विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय से जारी एक बयान के अनुसार, समिति ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम, सामाजिक सुधार और शैक्षिक पुनर्जागरण में इन महापुरुषों के स्थायी योगदान को चिह्नित करने के लिए दिल्ली विधानसभा परिसर में उनकी तस्वीरें लगाने का संकल्प लिया।

बयान में कहा गया कि यह निर्णय सामान्य प्रयोजन समिति के सदस्य अभय वर्मा द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव के आधार पर लिया गया, जिसमें कहा गया कि विधानसभा परिसर में तस्वीरें लगाकर इन महापुरुषों को सम्मानित करना उनकी स्थायी विरासत के लिए एक उचित श्रद्धांजलि होगी और यह भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत होगा तथा देशभक्ति, सेवा और लोकतांत्रिक आदर्शों के मूल्यों को मजबूत करेगा।

बयान में गुप्ता के हवाले से कहा गया कि समिति का निर्णय न केवल सावरकर, सरस्वती और मालवीय के महान योगदान का सम्मान करता है, बल्कि लोकतांत्रिक आदर्शों को संरक्षित करने और दिल्ली के लोगों में राष्ट्रीय गौरव, सांस्कृतिक विरासत और नागरिक जिम्मेदारी की गहरी भावना को बढ़ावा देने के विधानसभा के सामूहिक संकल्प को भी दर्शाता है।

Latest articles

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

राज्यमंत्री गौर को पांच राज्यों में जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की मिली जिम्मेदारी

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण के नेतृत्व में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...