8.4 C
London
Sunday, March 8, 2026
Homeराजनीतिशशि थरूर ने ऑपरेशन सिंदूर में अमेरिका की हरकत को लेकर ट्रंप...

शशि थरूर ने ऑपरेशन सिंदूर में अमेरिका की हरकत को लेकर ट्रंप को खूब सुनाया, 4 प्वाइंट में दिखाया आईना

Published on

नई दिल्ली:

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत-पाकिस्तान तनाव पर दिए गए बयानों की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने ट्रंप पर भारत के राष्ट्रीय हितों को कमजोर करने और पाकिस्तान के पक्ष में वैश्विक धारणाओं को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। थरूर ने कश्मीर मुद्दे पर ट्रंप की हालिया टिप्पणियों को भारत के लिए ‘गहरा निराशाजनक’ बताया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि इससे दशकों में हासिल की गई राजनयिक प्रगति खतरे में पड़ सकती है। थरूर ने सोशल मीडिया X पर अपने पोस्ट में कहा कि ट्रंप की टिप्पणियां चार महत्वपूर्ण कारणों से भारत के लिए निराशाजनक हैं। उन्होंने भारत के सीमा पार आतंकवाद और कश्मीर पर लंबे समय से चले आ रहे रुख को कमजोर किया है।

पीड़ित और अपराधी के बीच कैसी समानता
पहला, थरूर का कहना है कि ट्रंप के बयान पीड़ित और अपराधी के बीच झूठी समानता दिखाते हैं। ऐसा लगता है कि अमेरिका पाकिस्तान के सीमा पार आतंकवाद से जुड़े संबंधों के खिलाफ अपने पहले के रुख को भूल चुका है। थरूर ने कहा, ‘यह पीड़ित और अपराधी के बीच एक झूठी समानता दर्शाता है। ऐसा लगता है कि अमेरिका पाकिस्तान के सीमा पार आतंकवाद से जुड़े संबंधों के खिलाफ अपने पहले के रुख को भूल गया है।’

आतंकवादियों से क्यों बात करे भारत
दूसरा, थरूर ने कहा कि ट्रंप ने बातचीत का प्रस्ताव देकर पाकिस्तान को वह वैधता दे दी है जो उसके पास नहीं की है। उन्होंने लिखा, ‘भारत कभी भी अपनी कनपटी पर बंदूक रखकर किसी आतंकवादी से बात नहीं करेगा।’ इसका मतलब है कि भारत आतंकवादियों के दबाव में आकर कोई बातचीत नहीं करेगा।

भारत-पाकिस्तान के बीच चौधरी न बने अमेरिका
तीसरा, थरूर ने कश्मीर मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने के ट्रंप के प्रस्ताव पर चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि ट्रंप का हस्तक्षेप उन आतंकवादी समूहों के एजेंडे को बढ़ावा देता है, जो कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाना चाहते हैं। थरूर ने लिखा, ‘भारत ने कभी भी पाकिस्तान के साथ अपनी समस्याओं पर किसी विदेशी देश की मध्यस्थता नहीं चाही है और न ही चाहेगा।’

किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति ने ऐसा नहीं किया
चौथा, थरूर ने कहा कि ट्रंप की टिप्पणियां वैश्विक स्तर पर भारत और पाकिस्तान को फिर से एक साथ जोड़ती हैं। उन्होंने कहा कि दशकों से विश्व नेताओं को भारत और पाकिस्तान की यात्राओं को एक साथ न करने के ढांचे में डाल दिया गया है। राष्ट्रपति क्लिंटन के साथ 2000 में इसकी शुरुआत हुई थी। उसके बाद किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति ने ऐसा नहीं किया। थरूर के अनुसार, यह बहुत ज्यादा पीछे जाने वाला कदम है।

ट्रंप ने कश्मीर मुद्दे पर क्या कहा था
थरूर की यह टिप्पणी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से कश्मीर मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने की पेशकश के बाद आई है। भारत का हमेशा से यह रुख रहा है कि कश्मीर एक द्विपक्षीय मुद्दा है और वह इस मामले में किसी भी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप का स्वागत नहीं करता है। सोमवार को ट्रंप ने फिर दावा किया कि उन्होंने व्यापार का इस्तेमाल ‘परमाणु हथियारों वाले’ दो देशों के बीच संघर्ष को रोकने के लिए किया था। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मीडिया को संबोधित करते हुए यह दावा किया। उन्होंने अपनी पहले की बात दोहराई कि उनके प्रशासन ने भारत और पाकिस्तान के बीच ‘पूर्ण और तत्काल युद्धविराम’ कराने में मदद की। थरूर के अनुसार, ट्रंप के ये बयान भारत के लिए निराशाजनक हैं, क्योंकि वे पाकिस्तान को अनुचित महत्त्व देते हैं, कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंच पर लाते हैं, और भारत और पाकिस्तान को एक ही तराजू पर तोलते हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण देख भड़के मंत्री सारंग, अफसरों को लगाई फटकार

भोपाल नरेला विधानसभा के वार्ड-71 स्थित गुप्ता कॉलोनी में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...