21.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतिनई सांसद हैं इसलिए नहीं समझ पाईं...किरेन रिजिजू ने पीएम के भाषण...

नई सांसद हैं इसलिए नहीं समझ पाईं…किरेन रिजिजू ने पीएम के भाषण पर प्रियंका गांधी के बयान पर किया कटाक्ष

Published on

नई दिल्ली

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी पर तंज कसा है। रविवार को उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी पीएम मोदी के संविधान पर दिए भाषण की गहराई और महत्व शायद पूरी तरह से ना समझ पाएं। क्योंकि वो संसद में नई हैं। यह बयान प्रियंका गांधी द्वारा शनिवार को पीएम के भाषण को उबाऊ कहने के बाद आया है।

‘पीएम मोदी ने तथ्य पेश किए, राय नहीं’
रिजिजू ने कहा कि पीएम मोदी ने तथ्य पेश किए, राय नहीं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी का संसद में कम अनुभव होने के कारण वो पीएम के बयानों को शायद पूरी तरह ना समझ पा रही हों। रिजिजू ने ANI से बातचीत में कहा, ‘पीएम मोदी ने बहुत अच्छे से समझाया कि पिछले 70 सालों में और कांग्रेस के लगभग छह दशकों के शासन में, संविधान के प्रावधानों को कैसे कमजोर किया गया, संशोधित किया गया और कांग्रेस के हितों के अनुरूप बदला गया। खासकर उस परिवार के लिए जिसे कांग्रेस का पहला परिवार कहा जाता है…यही पीएम ने कहा है और इस पर पीएम ने अपनी राय नहीं दी है, उन्होंने तथ्य बताया है।’

‘प्रियंका नई सांसद हैं इसलिए नहीं समझ पाईं’
उन्होंने आगे कहा, ‘प्रियंका गांधी और राहुल गांधी उस परिवार से हैं जो इतिहास से बच नहीं सकते। गांधी-नेहरू परिवार ने अपने हितों या अपने राजनीतिक लाभ के लिए संविधान के प्रावधानों से कैसे समझौता किया। इसलिए, मैं इसे पीएम द्वारा कही गई बात से ज्यादा स्पष्ट नहीं कर सकता। मुझे लगता है कि प्रियंका एक नई सांसद हैं, वो पीएम के बयान की बारीकियों और गहरे अर्थ को शायद ना समझ पाएं। लेकिन हम सभी सांसद हैं और हमें देश के पीएम का सम्मान करना होगा।’

प्रियंका ने पीएम के भाषण को बताया था उबाऊ
इससे पहले, प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीएम मोदी के भाषण को बिल्कुल उबाऊ और बिना सार वाला बताया था। उन्होंने मीडिया से कहा था, ‘पीएम नरेंद्र मोदी ने कुछ भी नया या रचनात्मक नहीं कहा। उन्होंने मुझे बिल्कुल बोर कर दिया। मुझे लगा था कि वो कुछ महत्वपूर्ण कहेंगे, लेकिन उन्होंने 11 खोखले वादों के बारे में बात की। अगर उन्हें भ्रष्टाचार के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस है, तो उन्हें कम से कम अडानी पर बहस करनी चाहिए।’

दो दिवसीय लोकसभा चर्चा में संविधान के 75 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने अपने भाषण में कांग्रेस पर संविधान का कथित रूप से अनादर करने का आरोप लगाया था। उन्होंने भविष्य के लिए 11 संकल्प भी बताए, जिनमें कर्तव्य पर जोर और वंशवाद की राजनीति को खत्म करने की बात कही गई। यह चर्चा संविधान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...