24.6 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराजनीतितो विदेशी संगठन भारत को बदनाम करने की करते हैं साजिश, जानिए...

तो विदेशी संगठन भारत को बदनाम करने की करते हैं साजिश, जानिए सरकार ने क्या बताया

Published on

नई दिल्ली:

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने गुरुवार को राज्यसभा में बताया कि भारत सरकार अमेरिका समेत कई विदेशी संस्थाओं की ओर से भारत में मानवाधिकारों की स्थिति पर जारी की गई रिपोर्ट्स से अवगत है। ये रिपोर्ट अक्सर पक्षपाती, गलत जानकारी वाली और एकतरफा होती हैं। सिंह ने कहा कि USCIRF (US Commission for International Religious Freedom) एक राजनीतिक एजेंडा वाली संस्था है। सरकार इसकी रिपोर्ट्स को विश्वसनीय नहीं मानती। ये रिपोर्ट्स तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करती हैं और भारत के बारे में एक गलत कहानी गढ़ती हैं। यह पहली बार है जब मंत्रालय ने संसद में USCIRF के बारे में बात की है। USCIRF ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में ‘धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन’ के कारण भारत को ‘विशेष चिंता वाला देश’ घोषित करने का सुझाव दिया था।

‘भारत के बारे में झूठी कहानी’
राज्यसभा में विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने अमेरिका समेत विभिन्न विदेशी संस्थाओं की ओर से भारत में मानवाधिकारों की स्थिति पर जारी रिपोर्ट्स पर सरकार का रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि सरकार इन रिपोर्ट्स से वाकिफ है, लेकिन इन्हें पक्षपाती, गलत और एकतरफा मानती है। खास तौर पर USCIRF की रिपोर्ट्स पर बोलते हुए, सिंह ने कहा कि यह संस्था एक राजनीतिक एजेंडा के तहत काम करती है और भारत के बारे में झूठी कहानी फैलाती है।

‘संविधान में नागरिकों के मौलिक अधिकारों की गारंटी’
मंत्री ने जोर देकर कहा कि भारत एक मजबूत लोकतंत्र है। हमारे संविधान में नागरिकों के मौलिक अधिकारों की गारंटी है। एक स्वतंत्र न्यायपालिका और स्वतंत्र मीडिया इन अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करते हैं। सरकार ने स्पष्ट रूप से USCIRF की रिपोर्ट को खारिज कर दिया है और इसे भारत विरोधी प्रोपेगेंडा बताया है। सरकार का कहना है कि USCIRF की रिपोर्ट तथ्यों पर आधारित नहीं है और इसमें भारत की छवि खराब करने की कोशिश की गई है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...