18.1 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीतिकोई सेल्फ प्रमोशन में जुटा, किसी ने जेपी नड्डा से की मुलाकात......

कोई सेल्फ प्रमोशन में जुटा, किसी ने जेपी नड्डा से की मुलाकात… दिल्ली में CM पद की रेस शुरू!

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद की रेस में बीजेपी के कई दिग्गज नेता हैं. भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, जो पहले विधायक रह चुके हैं, अब खुद को मुख्यमंत्री की दौड़ में सबसे आगे दिखाने के लिए पूरी ताकत से जुट गए हैं. इन नेताओं का मुख्य उद्देश्य केंद्रीय नेतृत्व तक अपनी उपलब्धियों को पहुंचाना है, ताकि वे मुख्यमंत्री बनने के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर सकें.

एक ओर भाजपा के दिग्गज नेता प्रवेश साहिब सिंह वर्मा हैं, जिन्होंने अरविंद केजरीवाल को हराकर अपनी शक्ति का एहसास कराया. वह खुद को मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे मानते हैं. उन्होंने कई बार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है, ताकि अपनी दावेदारी को मजबूती से पेश कर सकें. प्रवेश वर्मा का मानना है कि नई दिल्ली सीट को लेकर उनकी जीत ने उन्हें मुख्यमंत्री पद का मजबूत उम्मीदवार बना दिया है. इस जीत को उन्होंने एक नई मिसाल के रूप में देखा है, ठीक वैसे जैसे 2013 में अरविंद केजरीवाल ने दिवंगत शीला दीक्षित को हराकर इतिहास रचा था. प्रधानमंत्री मोदी भी आरके पुरम में दिल्ली चुनाव के दौरान प्रवेश वर्मा की पीठ थपथपाते हुए नजर आए थे.

सभी MLAs गिना रहे अपने-अपने काम
दूसरी तरफ भाजपा के 2 बार विधायक रहे विजेंद्र गुप्ता भी मुख्यमंत्री की रेस में शामिल हैं. वो सीएजी की रिपोर्ट का हवाला देकर आम आदमी पार्टी की मीडिया में आलोचना कर रहे हैं. विधानसभा में सबसे पहले सीएजी रिपोर्ट पेश करके आम आदमी पार्टी को घेर कर पार्टी शीर्ष नेतृत्व तक अपनी ताकत, अपनी पकड़ बताने में जुटे हैं. संभवतः उनका मानना है कि इस तरीके से वे पार्टी के अंदर अपनी स्थिति को और मजबूत कर सकते हैं और मुख्यमंत्री पद की दौड़ में खुद को प्रमुख उम्मीदवार बना सकते हैं.

कई विधायकों ने की जेपी नड्डा से मुलाकात
इसके अलावा भाजपा के कई अन्य विधायक भी अपनी दावेदारी को मजबूत करने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं. उनका मकसद सिर्फ मुख्यमंत्री बनना है और मुख्यमंत्री न बन सके तो किसी मंत्रालय की जिम्मेदारी ही मिल जाए. कई विधायक तो सांसद भवन जाकर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर चुके हैं, ताकि अपनी स्थिति को और भी मजबूत बना सकें. हालांकि, मुख्यमंत्री और मंत्री के नाम का निर्णय विधायक दल की बैठक के बाद ही होगा, और यह बैठक प्रधानमंत्री मोदी के विदेश दौरे के बाद होने की संभावना है.

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...