19.5 C
London
Wednesday, May 20, 2026
Homeराजनीतिसोनिया-राहुल को सोफा, खड़गे को कुर्सी... अमित मालवीय बोले- दलित हैं इसलिए....

सोनिया-राहुल को सोफा, खड़गे को कुर्सी… अमित मालवीय बोले- दलित हैं इसलिए….

Published on

अहमदाबाद,

गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन चल रहा है. इस दौरान बुधवार को कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने साबरमती आश्रम पहुंचे. यहां कांग्रेस नेताओं के फोटो शूट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे लेकर बीजेपी ने ग्रैंड ओल्ड पार्टी पर निशाना साधा है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी सोफे पर बैठे हैं, वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए अलग से कुर्सी लगी है. सोनिया के दाहिनी ओर अंबिका सोनी बैठी हैं, जबकि खड़गे सोफे से अलग लगी एक कुर्सी पर अंबिका सोनी के बगल में बैठे हैं. इस वीडियो को X पर शेयर करते हुए भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सवाल उठाया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को बीच में क्यों नहीं बैठाया गया और उनकी कुर्सी एक किनारे क्यों लगाई गई.

अमित मालवीय ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘अगर खड़गे जी के लिए अलग कुर्सी लगानी ही थी, तो उसे बीच में क्यों नहीं लगाया गया? वह पार्टी के अध्यक्ष हैं और बुजुर्ग भी हैं.’ कांग्रेस के शीर्ष नेता पार्टी के 84वें राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने के लिए अहमदाबाद में जुटे थे. अधिवेशन 8 अप्रैल को शुरू हुआ और 9 अप्रैल तक चला. कांग्रेस का यह दो दिवसीय अधिवेशन गुजरात में छह दशक से भी अधिक समय के बाद आयोजित किया गया.

कांग्रेस के 84वें अधिवेशन में बुधवार को उद्घाटन भाषण देते हुए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बेरोजगारी, चुनावी धोखाधड़ी और मौजूदा ट्रेड वॉर का भारत पर पड़ रहे असर सहित अन्य मुद्दों पर बात की. यह दावा करते हुए कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें विपक्षी दलों को हराने के लिए डिजाइन की गई हैं, खड़गे ने कहा, ‘चुनावी धोखाधड़ी हो रही है. विकसित देश बैलट पेपर पर लौट आए हैं, जबकि हम अब भी ईवीएम का उपयोग कर रहे हैं.’

Latest articles

कैबिनेट : मोहन सरकार ने दी तबादला नीति 2026 को मंजूरी, 1 जून से 15 जून तक होंगे स्थानांतरण

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को हुई मोहन कैबिनेट की बैठक में वर्ष 2026...

बीएचईएल में नव-नियुक्त कामगारों के लिए 12 दिवसीय ओरिएंटेशन मॉड्यूल शुरू

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडी) में...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित होने जा रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की २६वीं...

मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई: मौके पर ही समस्याओं का हुआ हाथों-हाथ समाधान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता की दिशा...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...