17.4 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतिऐसी हरकतें शोभा नहीं देतीं... कांग्रेस नेता राहुल गांधी को समाजवादी नेता...

ऐसी हरकतें शोभा नहीं देतीं… कांग्रेस नेता राहुल गांधी को समाजवादी नेता ने दे डाली गंभीरता रखने की नसीहत

Published on

लखनऊ

देश में विपक्षी दलों के I.N.D.I.A. गठबंधन में खटपट की खबरों के बीच गुरुवार को एक और मोड़ देखने को मिला। संसद में पीएम नरेंद्र मोदी और उद्योगपति गौतम अडानी के रिश्तों को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर समाजवादी पार्टी की तरफ से नसीहत मिली है। पूर्व मंत्री आई.पी. सिंह ने उन्हें गंभीरता और गरिमा का ध्यान रखने की सलाह देते हुए कहा कि यह भोभा नहीं देता है।

सपा के पूर्व प्रवक्ता रहे आईपी सिंह ने एक्स पर लिखा, ‘अक्सर Activist ऐसी हरकतें करते रहते हैं। सच है कि राजनेता को संसद परिसर में यह सब शोभा नहीं देता। राहुल गांधी नेता विपक्ष हैं उसकी गरिमा का सदैव ध्यान रखना चाहिए। कमरतोड़ मंहगाई, बेरोजगारी, किसानों को MSP जैसे मुद्दे गंभीरता के साथ संसद में उठने चाहिए।’

गौरतलब है कि गौतम अडानी के मुर्दे पर चर्चा के लिए विपक्ष सत्र के शुरुआत से ही प्रदर्शन कर रहा है। कुछ दिन पहले भी कांग्रेस ने संसद के परिसर में अनोखा प्रदर्शन किया था। इसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के सांसद मोदी और अडानी एक हैं के नारे लिखे टीशर्ट और जैकेट पहने हुए सांसद पहुंचे थे।

कांग्रेस सांसद शिवाजी कलगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मणिकम टैगोर ने उद्योगपति गौतम अडानी का मुखौटा पहन रखा था। राहुल गांधी ने मुखौटा पहने दोनों कांग्रेस सांसदों का वीडियो बनाया और उनसे प्रतीकात्मक रूप से सवाल-जवाब किए। मोदी और अडानी मुखौटा पहने नेता हाथ मिलाकर एक साथ बढ़ते नजर आए।

अभी यूपी उपचुनाव के नतीजों और महाराष्ट्र में हार के बाद से इंडी गठबंधन में बयानबाजी तेज हो गई है। सपा महासचिव रामगोपाल यादव और कांग्रेस की तरफ से इमरान मसूद के बयान बीते दिनों चर्चा में रहे। वहीं लोकसभा के समय यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पर अखिलेश यादव का गुस्सा भी फूटा था। अब डिंपल यादव ने भी सदन में अडानी-सोरोस के मुद्दे से किनारा कर लिया है।

Latest articles

भेल में तय समय सीमा में तैयार हुआ ट्रैक्शन अल्टरनेटर और मोटर का अंतिम सेट, लागत की हुई बचत

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के फीडर विभाग के ब्लॉक-10 स्थित प्रेस...

​ताजिंदर गुप्ता को भेल के निदेशक (HR) का अतिरिक्त प्रभार मिला

नई दिल्ली। भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम, भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL)...

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...