21 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराजनीतिबताइये न शादी कब करेंगे... जब कश्मीरी लड़की ने राहुल गांधी से...

बताइये न शादी कब करेंगे… जब कश्मीरी लड़की ने राहुल गांधी से सीधे पूछा ये सवाल, VIDEO

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के जम्मू-कश्मीर दौरे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 21 अगस्त को राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर पहुंचे थे, जहां उन्होंने कश्मीर के कुछ युवा स्टूडेंट्स से बातचीत की थी. इस बातचीत के दौरान, स्टूडेंट्स ने राहुल गांधी से शादी से जुड़े सवाल पूछे, जिसका उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में सामना किया. इस मजेदार पल का वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है, और सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है.

इस 10 मिनट की बातचीत में राहुल गांधी ने कश्मीरी स्टूडेंट्स के साथ हर विषय पर चर्चा की, जिसमें कश्मीर के भविष्य से लेकर लड़कियों के रोजगार के मौकों तक पर बातचीत हुई. इसी दौरान एक स्टूडेंट ने उनसे शादी से जुड़ा सवाल पूछ लिया. स्टूडेंट ने पूछा, ‘राहुल जी, आप शादी कब करने वाले हैं?’ इस सवाल पर राहुल गांधी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया. बातचीत का यह हिस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

राहुल गांधी ने कश्मीरी स्टूंडेंट से शादी से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए कहा की अभी इसकी कोई प्लानिंग नहीं है. होती है तो ठीक है. मैं पिछले 20-30 सालों से अब इस शादी करने के दबाव से बाहर आ चुका हूं. इसी बातचीत में एक स्टूंडेंट ने राहुल गांधी से कहा आप जब भी ऐसा कीजिए तो हमें जरूर शादी पर बुलाइयेगा.

शादी से जुड़े सवाल पर राहुल गांधी क्या कहते हैं?
ये पहली बार नहीं है राहुल गांधी ने अपनी शादी से जुड़े सवालों का सामना अलग किया हो. हर बार उनके अलग-अलग जवाब होते हैं. जैसे -जब सही लड़की मिलेगी. मैं अभी पार्टी के काम में पूरी तरह से उलझा हुआ हूं.

पिछले साल जून में भी राहुल गांधी की शादी के सवाल से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड किया था. उस बार इस सवाल का सामना राहुल गांधी ने लालू यादव से किया था. पटना में एक मेगा विपक्षी बैठक के दौरान, लालू यादव ने भी राहुल गांधी से शादी करने का आग्रह किया था. लालू यादव ने कहा, शादी करिए, हम लोग बाराती चलेंगे. कांग्रेस नेता ने हंसते हुए जवाब दिया-अब जब आपने कह दिया है, तो यह होगा.पिछले साल अक्टूबर में, राहुल गांधी से जयपुर के महारानी कॉलेज की छात्राओं के साथ बातचीत के दौरान भी यही सवाल पूछा गया था.

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...