8.2 C
London
Monday, February 9, 2026
Homeराजनीतिकेंद्र के 'PAK बेनकाब' प्लान में थरूर भी, भड़की कांग्रेस ने लंबी...

केंद्र के ‘PAK बेनकाब’ प्लान में थरूर भी, भड़की कांग्रेस ने लंबी चौड़ी पोस्ट लिखकर मोदी सरकार को खूब सुना डाला

Published on

नई दिल्ली

आतंकी साजिशों के लिए पाकिस्तान को बेनकाब करने और ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने का भारत का संदेश लेकर सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल प्रमुख साझीदार देशों का दौरा करेंगे। ये डेलिगेशन दुनिया के बड़े देशों, खासकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सदस्य देशों का दौरा करेंगे। इनमें चार की अगुआई सत्तारूढ़ दलों के नेता और तीन की विपक्षी दलों के नेता करेंगे। संसदीय कार्य मंत्रालय ने डेलिगेशन की अगुआई करने वाले इन नेताओं के शनिवार को नाम जारी किए तो सियासी घमासान मच गया। इनमें कांग्रेस से एकमात्र सदस्य शशि थरूर हैं। कांग्रेस ने कहा कि हमने केंद्र को जो चार नाम भेजे हैं, उनमें थरूर का नाम नहीं था।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पर बताया, ‘पार्टी ने आनंद शर्मा, गौरव गोगोई, डॉ. सैयद नासिर हुसैन और अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के नाम दिए थे। सरकार गेम खेल रही है। शरारतपूर्ण मानसिकता के साथ काम कर रही है। सरकार पार्टी से विचार किए बिना हमारे किसी सांसद को शामिल नहीं कर सकती है।’ रमेश ने थरूर का नाम लिए बिना तंज कसा कि कांग्रेस में होना और कांग्रेस का होना – ये दोनों अलग बातें हैं। बीजेपी ने सवाल उठाया कि कांग्रेस ने शशि थरूर को क्या इसलिए नामित नहीं कि वह आलाकमान से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

कांग्रेस ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर सरकार को खूब सुनाया-
‘जयराम रमेश का वक्तव्य 16 मई की सुबह, मोदी सरकार ने कांग्रेस पार्टी से चार सांसदों/नेताओं के नाम मांगे, जिन्हें पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर भारत की स्थिति को दुनिया के सामने रखने के लिए विदेश भेजे जा रहे प्रतिनिधिमंडलों में शामिल किया जाना था। इन चार नामों को कांग्रेस संसदीय दल की ओर से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने 16 मई को दोपहर 12 बजे तक संसदीय कार्य मंत्री को लिखित रूप में भेज दिया था।

आज देर रात (17 मई) इन सभी प्रतिनिधिमंडलों की आधिकारिक सूची जारी कर दी गई है। अत्यंत खेदजनक है कि कांग्रेस नेतृत्व द्वारा सुझाए गए चार नामों में से केवल एक को ही शामिल किया गया है। यह मोदी सरकार की पूरी तरह से असंवेदनशील और असत्यनिष्ठ राजनीतिक सोच को उजागर करता है, और यह दर्शाता है कि किस तरह वह गंभीर राष्ट्रीय मुद्दों पर भी घटिया राजनीतिक खेल खेलती है।

मोदी सरकार की ओर से शामिल किए गए कांग्रेस के चार सम्मानित सांसद/नेता निश्चित रूप से प्रतिनिधिमंडल के साथ जाएंगे और अपनी भूमिका निभाएंगे। कांग्रेस पार्टी प्रधानमंत्री और भाजपा के इस स्तरहीन आचरण तक नहीं गिरेगी। पार्टी इन सभी प्रतिनिधिमंडलों को अपनी शुभकामनाएं देती है।

हालांकि, यह स्पष्ट किया जाना जरूरी है कि ये प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस पार्टी की उन प्रमुख मांगों से ध्यान न भटकाएं, जिनमें प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठकें बुलाने की मांग और संसद का विशेष सत्र आयोजित कर 22 फरवरी 1994 को पारित किए गए प्रस्ताव की पुन: पुष्टि करने और उसके बाद हुए घटनाक्रमों को ध्यान में रखने की आवश्यकता शामिल है।’

ये सात करेंगे अगुआई
शशि थरूर (कांग्रेस): अमेरिका और प्रमुख देश।
सुप्रिया सुले (NCP-शरद गुट): ओमान, केन्या, साउथ अफ्रीका इजिप्ट जाएंगी।
कनिमोई (DMK): रूस और स्पेन।
रविशंकर प्रसाद (बीजेपी): सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन, अल्जीरिया जाएंगे।
संजय झा (JDU): जापान, सिंगापुर, साउथ कोरिया, मलयेशिया, इंडोनेशिया।
बैजयंत पांडा (BJP): पश्चिमी यूरोप के देश।
श्रीकांत शिंदे (शिवसेना): यूएई और अफ्रीकी देश।

Latest articles

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

दादाजी धाम में संत श्री गजानन महाराज का 148वाँ प्राकट्य दिवस श्रद्धा-भक्ति से संपन्न

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, रायसेन रोड, पटेल नगर, भोपाल में...

“साइकिलिंग व्यायाम का एकबेहतरीन विकल्प है“ – रंजन कुमार

बीएचईएल में 'संडेज ऑन साइकिल' रैली का आयोजन भेल हरिद्वार : भारतीय खेल प्राधिकरण...

चालक परिचालक सेवा संघ की बैठकें आयोजित

भोपाल । मध्य प्रदेश चालक परिचालक सेवा संघ के पदाधिकारियो एवं कार्यकारिणी सदस्यों की महत्वपूर्ण...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल का आत्मीय स्वागत

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर केंद्रीय जल...

16 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिए ‘राष्ट्रीय कर्तव्य’ मानकर कार्य करने के निर्देश

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'जनगणना-2027' के सफल संचालन के लिए आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण...

मंत्री कुंवर विजय शाह ने बयान पर दोबारा मांगी माफी, कहा- गलती से निकले शब्द

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कुंवर विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर...