15.5 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली के नए सीएम के शपथ ग्रहण की आ गई तारीख, रामलीला...

दिल्ली के नए सीएम के शपथ ग्रहण की आ गई तारीख, रामलीला मैदान में लगेंगी 30 हजार कुर्सियां

Published on

दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण की तारीख आ गई है. 20 फरवरी को 4.30 बजे दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होगा. बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण का आयोजन दिल्ली के राम लीला मैदान में होगा.बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह में 3 मंच बनाए जाएंगे. एक बड़ा मंच 40×24 का होगा. वहीं, दो मंच 34×40 के होंगे. मंच पर लगभग 100 से 150 कुर्सियां लगाई जाएंगी. आम लोगों के बैठने के लिए करीब 30 हजार कुर्सियां लगाई जाएंगी.

दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मिली बंपर जीत के बाद से ही यह पूछा जा रहा था कि आखिरकार दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह कब होगा. पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता आतिशी सहित कई लीडर लगातार यह सवाल पूछ रहे थे कि दिल्ली के सीएम के शपथ ग्रहण की तारीख और नाम का ऐलान आखिर कब किया जाएगा.अब बीजेपी के सूत्रों से आयोजन की तारीख और समय के बारे में जानकारी सामने आ गई है. हालांकि, अब तक यह सामने नहीं आया है कि आखिर दिल्ली की कुर्सी किसे मिलेगी. सभी को दिल्ली के सीएम का नाम सामने आने का इंतजार है.

दिल्ली CM की रेस में ये नाम

प्रवेश वर्मा
> दिल्ली के सीएम रेस में ​जो नाम हैं, उनमें प्रवेश वर्मा सबसे आगे हैं. जिन्होंने नई दिल्ली सीट पर AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल को हराया.

आशीष सूद
> दिल्ली भाजपा के महासचिव और जनकपुरी विधायक आशीष सूद के नाम की भी चर्चा है, जो केंद्रीय नेताओं के साथ अपने घनिष्ठ संबंधों के लिए जाने जाते हैं.

रेखा गुप्ता
> महिला चेहरा के रूप में शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता को भी मुख्यमंत्री पद का दावेदार माना जा रहा है.

विजेंदर गुप्ता
> रोहिणी विधायक विजेंदर गुप्ता के नाम की भी चर्चा चल रही है, जो दिल्ली बीजेपी के सबसे वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं और दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता रह चुके हैं.

सतीश उपाध्याय
> मालवीय नगर से विधायक सतीश उपाध्याय भी इस रेस में शामिल हैं, जो पार्टी के एक प्रमुख ब्राह्मण चेहरा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं.

जितेंद्र महाजन
> वैश्य समुदाय से आने वाले ओर आरएसएस के एक मजबूत प्रतिनिधि जितेंद्र महाजन भी मुख्यमंत्री पद के शीर्ष दावेदारों में शामिल हैं.

शिखा रॉय
> शिखा रॉय, जिन्होंने ग्रेटर कैलाश में AAP के सौरभ भारद्वाज को हराकर जीत हासिल की, कथित तौर पर एक और प्रमुख महिला चेहरा हैं जिन पर विचार चल रहा है.

सरकार गठन के लिए आज होगी मीटिंग
बता दें कि दिल्ली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह और सरकार के गठन को लेकर आज शाम मीटिंग होनी है. इस मीटिंग में विधायक दल की बैठक को लेकर समय और तारीख तय की जाएगी. बैठक में शपथग्रहण समारोह के इंचार्ज विनोद तावड़े और तरूण चुघ भी मौजूद रहेंगे. दिल्ली बीजेपी चीफ वीरेंद्र सचदेवा और दिल्ली बीजेपी संगठन के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे.

पीएम सहित बड़े नेताओं की होगी बैठक
सूत्रों के मुताबिक 15 विधायकों को प्रमुख मंत्री पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. पार्टी सूत्रों ने यह भी बताया है कि नई सरकार में उपमुख्यमंत्री होने की संभावना नहीं है. पार्टी सूत्रों ने पहले बताया कि मामले को अंतिम रूप देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य शीर्ष भाजपा नेताओं के बीच एक बैठक होने की भी संभावना है.

बीजेपी ने चुनाव में जीती 70 में से 48 सीटें
बता दें कि हाल ही में संपन्न दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर AAP को सत्ता से बेदखल किया. 10 साल से अधिक समय तक दिल्ली पर शासन करने वाली AAP, 8 फरवरी को घोषित हुए कड़े मुकाबले वाले चुनाव में केवल 22 सीटें जीत पाई. वहीं, भाजपा 1993 के बाद पहली बार दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है.

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...