33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeराजनीतिदूसरे राज्यों से अलग है दिल्ली में प्रक्रिया, मनीष सिसोदिया के जल्द...

दूसरे राज्यों से अलग है दिल्ली में प्रक्रिया, मनीष सिसोदिया के जल्द मंत्री बनने की संभावना क्यों है कम?

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली शराब घोटाला मामले में एक लंबी जद्दोजहद के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देकर बड़ी राहत दी है। 17 महीने बाद तिहाड़ जेल से बाहर आए सिसोदिया ने AAP में जान फूंक दी है। आप के नेताओं का जोश भी काफी हाई नजर रहा है। इस बीच सिसोदिया के राजनीतिक करियर को लेकर भी अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। इस वक्त वो दिल्ली के एक विधायक हैं। जबकि जेल जाने से पहले वो दिल्ली के डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री थे। अब सवाल खड़ा हो रहा कि सिसोदिया को केजरीवाल की कैबिनेट में जगह कैसे मिलेगी।

कहां फंसेगा पेच?
राजनीतिक जानकारों का कहना है दिल्ली में अन्य राज्यों की तुलना में मंत्रियों की नियुक्ति की प्रक्रिया काफी अलग है। एलजी के माध्यम से राष्ट्रपति के पास सिफारिश जाएगी फिर मंजूरी के बाद शपथ ग्रहण होगा। दिल्ली के मौजूदा हालातों में ये संभव नहीं है। क्योंकि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल खुद शराब घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। केजरीवाल फिलहाल दिल्ली कैबिनेट में सिसोदिया को बड़ी जिम्मेदारी देने में सक्षम नहीं है। दिल्ली के सीएम के साइन के बिना सिसोदिया की फाइल आगे ही नहीं बढ़ पाएगी।

सिसोदिया पर पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी
दिल्ली में अगले साल की शुरुआत में ही विधानसभा चुनाव है। ऐसे में हो सकता है कि आम आदमी पार्टी सिसोदिया को दिल्ली की मौजूदा सरकार में पद दिलाने पर ज्यादा फोकस ना करें। दरअसल सिसोदिया के ऊपर अब पार्टी को नए सिरे से मजबूत करने की जिम्मेदारी होगी। सिसोदिया को सड़क पर उतर कर पार्टी की मजबूती के लिए काम करना पड़ेगा। मनीष सिसोदिया के आगे सबसे बड़ी चुनौती ये है कि अब उनकी पार्टी पर भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं और खुद सिसोदिया को ईडी और सीबीआई ने मुख्य आरोपी बनाया है। सिसोदिया की कोशिश रहेगी कि वह दिल्ली की जनता को समझाए कि उनकी छवि साफ है। लेकिन सिसोदिया की राह आसान नहीं होगी क्योंकि बीजेपी भी आप और सिसोदिया को घेरने की तैयारी में जुट गई है।

परिवार के साथ हनुमान मंदिर पहुंचे सिसोदिया
सिसोदिया 17 महीने बाद जेल से छूटकर बाहर आए हैं। शनिवार सुबह वह अपने परिवार के साथ सबसे पहले कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां पर उन्होंने हनुमान जी के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। मनीष सिसोदिया शनिवार सुबह करीब 10 बजे अपने परिवार के साथ घर से निकले और कनॉट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी, बच्चे और मां भी साथ नजर आईं। इससे पहले मनीष सिसोदिया से मिलने के लिए दिल्ली सरकार में मंत्री सौरव भारद्वाज और आतिशी सुबह उनके घर पहुंचे थे। मनीष सिसोदिया जब मंदिर पहुंचे तो राज्यसभा सांसद संजय सिंह, मंत्री सौरभ भारद्वाज और आतिशी भी उनके साथ मौजूद थीं। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली। मनीष सिसोदिया शाम को जेल से बाहर आ गए। मनीष सिसोदिया पिछले 17 महीने से दिल्ली शराब घोटाले में जेल में बंद थे।

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...