15.5 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली की महिलाओं का इंतजार खत्म! कल मिल सकती है गुड न्यूज,...

दिल्ली की महिलाओं का इंतजार खत्म! कल मिल सकती है गुड न्यूज, ₹2500 वाली स्कीम पर लगेगी कैबिनेट की मुहर

Published on

नई दिल्ली

बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में वादा किया था कि राज्य में अगर उसकी पार्टी की सरकार बनती है, तो दिल्ली की महिलाओं के खाते में प्रतिमाह 2500 रुपये डाले जाएंगे। इसको लेकर बड़ी खबर यह है कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सीएम रेखा गुप्ता की कैबिनेट इस योजना पर अपनी मुहर लगा सकती है।

दरअसल, न्यूज एजेंसी ने सोर्सेज के जरिए बताया है कि दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये की वित्तीय सहायता देने के लिए प्रस्तावित महिला सम्मान योजना के बारे में 8 मार्च यानी शनिवार को कल दिल्ली कैबिनेट की बैठक होगी। अनुमान है कि कल सरकार एक कार्यक्रम में इस योजना के लागू होने की आधिकारिक घोषणा कर सकती है।

आतिशी ने लिखा था सीएम रेखा गुप्ता को पत्र
बता दें कि महिला सम्मान योजना को लेकर पूर्व सीएम और नेता विपक्ष आतिशी बार मार्लेना बार-बार सीएम रेखा गुप्ता की सरकार को निशाना बना रही है। उन्होंने इस मुद्दे पर सीएम को खत लिखा और पीएम मोदी का चुनावी वादा याद दिलाया। आतिशी ने कहा लिखा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने दिल्ली की महिलाओं को वादा किया था कि 8 मार्च को 2500 रुपये उनके खाते में पहुंच जाएंगे, बस एक दिन बाक़ी है।

लगातार सरकार पर हमलावर हैं आतिशी
आतिशी ने कहा कि मैंने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिख कर उम्मीद जताई है कि कल दिल्ली की सब महिलाओं के खाते में ₹2500 ज़रूर आएंगे। एक तरफ जहां आतिशी बीजेपी सरकार पर आक्रामक हैं तो दूसरी ओर सीएम रेखा गुप्ता का कहना है कि आतिशी को चिंता करने की कोई जरूरत ही नहीं है।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि उन्होंने कहा है कि हमने वादा किया है और हमें अपना वादा याद है। उन्होंने कहा कि सारे वादे पूरे किए जाएंगे। उन्‍होंने ये भी दोहराया क‍ि किसी भी तरह की द‍िक्‍कत दि‍ल्‍लीवालों को नहीं आने देंगे। वादा करके भूल जाने वाली सरकार चली गई है। अब हमारी सरकार है जो वादे पूरे करना जानती है।

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...