8.8 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeराजनीतिसीजफायर पर PAK के साथ विदेश मंत्री और NSA स्तर पर नहीं...

सीजफायर पर PAK के साथ विदेश मंत्री और NSA स्तर पर नहीं हुई कोई वार्ता, भारत ने साफ किया रुख

Published on

नई दिल्ली,

भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ युद्धविराम को लेकर इंटरनेशनल मीडिया में चल रही कुछ खबरों का खंडन किया है और इन्हें झूठा और मनगढ़ंत बताया है. भारतीय विदेश मंत्रालय से जुड़े सूत्रों ने रविवार को बताया कि सीजफायर को लेकर पाकिस्तान के साथ विदेश मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की कोई वार्ता नहीं हुई थी. पाकिस्तानी सेना के डीजीएमओ की ओर से बातचीत की पहल की गई थी और इंडियन आर्मी के डीजीएमओ ने उनसे बात की. सीएनएन की एक रिपोर्ट में पहले कहा गया था कि वाशिंगटन द्वारा ‘खतरनाक खुफिया जानकारी’ प्राप्त करने के बाद, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने युद्धविराम की दिशा में बातचीत को प्रोत्साहित करने के लिए सीधे पीएम मोदी से संपर्क किया.

सीएनएन ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि मुद्दे की संवेदनशीलता को देखते हुए उस खुफिया जानकारी के बारे में खुलासा नहीं किया गया, जिस कारण वेंस को बिना देर किए पीएम मोदी से संपर्क करना पड़ा. रिपोर्ट में कहा गया है कि इस खुफिया जानकारी ने अमेरिकी नेतृत्व को तत्काल हस्तक्षेप करने के लिए मजबूर किया. वेंस ने कथित तौर पर प्रधानमंत्री मोदी को बताया कि दोनों देशों के बीच तनाव ऐसी स्थिति में पहुंच सकता है, जहां से पीछे लौटना संभव नहीं होगा. सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) स्तर पर वार्ता का प्रस्ताव रखा था, लेकिन भारत की ओर से एनएसए या विदेश मंत्री स्तर पर ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई. सिर्फ दोनों देशों की थल सेना के सैन्य अभियान महानिदेशक (DGMO) के बीच चर्चा हुई.

भारत ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि वह कश्मीर के मामले में किसी की मध्यस्थता नहीं चाहता. यह बात ऐसे समय में सामने आई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लंबे समय से चले आ रहे कश्मीर विवाद पर भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की पेशकश की है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मध्यस्थता की पेशकश का स्वागत किया और ट्रंप को ऐसा करने की इच्छा व्यक्त करने के लिए धन्यवाद दिया. लेकिन भारत ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि पाकिस्तान के साथ सिर्फ उसके कब्जे वाले कश्मीर को वापस लेने पर ही बात होगी.

विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने कहा, ‘कश्मीर पर हमारी स्थिति बहुत स्पष्ट है, अब केवल एक मामला बचा है- पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की वापसी. इसके अलावा बात करने के लिए कुछ नहीं है. अगर वे आतंकवादियों को सौंपने की बात करते हैं, तो हम बात कर सकते हैं. हमारा किसी अन्य विषय पर उनसे बातचीत का कोई इरादा नहीं है. हम नहीं चाहते कि कोई मध्यस्थता करे. हमें किसी की मध्यस्थता की जरूरत नहीं है.’ डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को तनाव कम करने पर सहमत होने के लिए भारत और पाकिस्तान की प्रशंसा की और कश्मीर विवाद पर दोनों देशों के बीच मध्यस्थता की पेशकश की थी. चार दिनों तक चले हवाई हमलों के बाद शनिवार को भारत और पाकिस्तान तनाव कम करने पर सहमत हो गए थे. यह घोषणा सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की और बाद में इस्लामाबाद और नई दिल्ली ने इसकी पुष्टि की.

Latest articles

मध्य प्रदेश में आग उगल रहे सूरज, पारा पहुंचा 45 डिग्री पार

भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...