22.3 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीति'इनको देशविरोधी बातों की आदत हो गई है...', आरक्षण पर राहुल गांधी...

‘इनको देशविरोधी बातों की आदत हो गई है…’, आरक्षण पर राहुल गांधी के बयान पर अमित शाह का पलटवार

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने अमेरिकी दौरे के दौरान आरक्षण पर बयान दिया था. उनके इस बयान पर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. इस बीच बीजेपी के वरिष्ठ नेता और गृहमंत्री अमित शाह ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है.

अमित शाह ने कहा कि देश को बांटने वाली और देशविरोधी बयान देने वाली ताकतों के खिलाफ खड़ा होना राहुल गांधी और कांग्रेस की आदत हो गई है. फिर चाहे, वह जम्मू कश्मीर में देशविरोधी और आरक्षण विरोधी एजेंडा हो या फिर विदेशी प्लेटफॉर्म पर भारत विरोधी बयान देना. राहुल गांधी ने हमेशा देश की भावनाएं आहत की हैं.

शाह ने कहा कि राहुल गांधी का बयान क्षेत्रवाद, धर्म और भाषाई मतभेदों की तर्ज पर दरार पैदा करने की कांग्रेस की राजनीति को उजागर करता है. देश से आरक्षण खत्म करने के बारे में बोलकर राहुल गांधी एक बार फिर कांग्रेस के आरक्षण विरोधी चेहरे को बाहर ले आए हैं. जो विचार उनके मन में थे, वे शब्द बनकर बाहर आ गए हैं. मैं राहुल गांधी से कहना चाहता हूं कि जब तक बीजेपी है, कोई भी आरक्षण को खत्म नहीं कर सकता और ना ही कोई देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर सकता है.

क्या बोले थे राहुल गांधी?
अमेरिका यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने वर्जीनिया में एक भाषण दिया था, जहां उन्होंने भारतीय अमेरिकी समुदाय के सैकड़ों लोगों से बातचीत की थी. इस दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि RSS कुछ धर्मों, भाषाओं और समुदायों को अन्य की तुलना में कमतर मानता है. उन्होंने कहा कि भारत में राजनीति के लिए नहीं बल्कि इसी बात की लड़ाई लड़ी जा रही है. उन्होंने कहा कि सबसे पहले आपको यह समझना होगा कि लड़ाई किस बारे में है. कांग्रेस नेता ने कहा कि लड़ाई इस बात की है कि क्या एक सिख को भारत में पगड़ी या कड़ा पहनने का अधिकार है या नहीं. या एक सिख के रूप में वह गुरुद्वारा जा सकते हैं या नहीं.

राहुल गांधी के इस बयान पर खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अपना समर्थन दिया था. राहुल गांधी के बयान को जायज ठहराते हुए गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कहा कि राहुल गांधी ने काफी बोल्ड स्टेटमेंट दिया है. उनका ये बयान सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के अलग खालिस्तान देश की मांग को जस्टिफाई करता है.

पन्नू ने कहा कि भारत में सिखों की हालत पर राहुल गांधी ने जो बयान दिया है वो न केवल साहसिक है बल्कि 1947 के बाद से भारत में सिखों पर हो रहे अत्याचार को दिखाता है. यह पंजाब की आजादी के लिहाज से सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के रुख की भी पुष्टि करता है.

 

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...