24.6 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराजनीतिये अमित शाह के मामले से ध्यान हटाने की साजिश, प्रियंका-राहुल ने...

ये अमित शाह के मामले से ध्यान हटाने की साजिश, प्रियंका-राहुल ने क्यों लगाया यह आरोप?

Published on

नई दिल्ली

संसद भवन परिसर में गुरुवार को बीजेपी और विपक्षी सांसदों के बीच हुई धक्का-मुक्की को लेकर दोनों पार्टियां एक दूसरे के ऊपर आरोप लगा रही हैं। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने ही दिल्ली पुलिस से मामले की शिकायत की है। बीजेपी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर धक्का-मुक्की के दौरान शारीरिक हमला और उकसावे में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। वहीं कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बीजेपी अमित शाह की आपत्तिजनक टिप्पणी के मुद्दे से ध्यान भटकाने की साजिश कर रही है।

अमित शाह को बचाने के लिए हुई साजिश: प्रियंका गांधी
संसद परिसर में हुए धक्का-मुक्की कांड को लेकर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा गृह मंत्री अमित शाह को बचाने के लिए साजिश हुई है। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी के सांसदों को चुनौती देते हुए कहा कि वह यहां खड़े होकर ‘जय भीम’ के नारे लगाकर दिखाएं।

उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी बीआर आंबेडकर की फोटो लेकर शांति पूर्वक ‘जय भीम’ के नारे को बोलते हुए संसद में जा रहे थे। संसद में जाने से किसने रोका? हम इतने दिनों से साइड में प्रदर्शन कर रहे हैं। जो भी आ रहा है, जा रहा है, उसके लिए पूरा रास्ता है। इन्होंने पहली बार प्रदर्शन किया और सबको रोक दिया, धक्का-मुक्की और गुंडागर्दी की। अमित शाह को बचाने के लिए ये साजिश हुई है।’

राहुल गांधी ने भी साधा बीजेपी पर निशाना
वहीं राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर संबंधित बयान के मुद्दे से ध्यान भटकाने का प्रयास करने का आरोप लगाया और कहा कि शाह को माफी मांगनी चाहिए एवं इस्तीफा देना चाहिए। गांधी ने दावा किया कि संसद परिसर में आज जो हुआ, वो शाह के बयान से ध्यान भटकाने के लिए किया गया। कांग्रेस नेता ने कहा कि गृह मंत्री को मांगनी चाहिए और उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।

ये लोग संविधान को नहीं मानते: खरगे
वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आंबेडकर पूरे देश के लिए पूजनीय हैं, लेकिन पीएम मोदी ने गृह मंत्री का बचाव किया। अमित शाह को मंत्री पद से हटाना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “ये लोग संविधान को नहीं मानते। ये मनुस्मृति की बात करते हैं। पीएम मोदी ने अमित शाह के बचाव में छह पोस्ट किए। उन्हें इसकी क्या जरूरत थी? अगर कोई बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बारे में गलत कहता है, तो उसे कैबिनेट से निकाल देना चाहिए, लेकिन ये दोस्त हैं और एक दूसरे के पापों का समर्थन कर रहे हैं।”

बीजेपी ने किया पलटवार
कांग्रेस पार्टी के आरोपों का पलटवार बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान ने किया। उन्होंने कहा यह संसदीय इतिहास का काला दिन है। मर्यादा तार-तार हो गई है। लोकतंत्र तार-तार हो गया है और कलंकित हो गया है। राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की गुंडागर्दी जैसा कोई दूसरा उदाहरण इससे बड़ा नहीं हो सकता। भारत के संसदीय इतिहास में ऐसा आचरण कभी नहीं देखा गया। अगर वे हरियाणा और महाराष्ट्र हार गए तो वे अपनी हताशा संसद में क्यों व्यक्त कर रहे हैं?

उन्होंने आगे कहा, लोकतंत्र में आचरण को समझने के लिए राहुल गांधी और कांग्रेस के लोगों को प्रशिक्षित करने के लिए एक कार्यशाला बुलाई जानी चाहिए। मैं इस घटना से दुखी हूं। कांग्रेस बेनकाब हो गई है। वे इससे इतने निराश हैं कि अब गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। हम इस गुंडागर्दी की निंदा करते हैं।

Latest articles

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...