14.4 C
London
Monday, June 1, 2026
Homeराजनीति‘ये मोदी सरकार और भाजपा के मुंह पर जोरदार तमाचा’…प्रोफेसर अली खान...

‘ये मोदी सरकार और भाजपा के मुंह पर जोरदार तमाचा’…प्रोफेसर अली खान की बेल पर बोली AAP

Published on

नई दिल्ली

ऑपरेशन सिंदूर के बाद कर्नल सोफिया कुरैशी की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर सवाल उठाने वाले हरियाणा की सोनीपत स्थित अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी। इसपर आम आदमी पार्टी भाजपा पर हमलावर हो गई है। बुधवार को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया ‘X’ अकाउंट पर लिखा “ये मोदी सरकार और BJP के मुंह पर जोरदार तमाचा है। प्रोफेसर अली खान को बिना किसी सबूत जबरन गिरफ्तार किया गया था। भारतीय सेना की बहादुर बेटी का अपमान करने वाला BJP का मंत्री विजय शाह खुलेआम घूम रहा है। देश के पक्ष में सच बोलने वाला प्रोफ़ेसर अली ख़ान जेल में। तानाशाही मुर्दाबाद।”

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर के बाद हरियाणा के सोनीपत स्थित अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद ने सवाल उठाए थे। भाजपा युवा मोर्चा के महासचिव योगेश जठेरी ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने अली खान महमूदाबाद पर देश की दो महिला सैन्य अधिकारियों कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की प्रेस ब्रीफिंग को ‘दिखावा और पाखंड’ बताने का आरोप लगाया था। प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद की इस टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर भारी विरोध जताया गया था। उनकी इस टिप्पणी को कई लोगों ने देश की सेना और महिला अधिकारियों का अपमान बताया। महिला आयोग ने भी इस पर आपत्ति जताते हुए उन्हें नोटिस जारी किया था।

अपनी शिकायत में भाजपा युवा मोर्चा के महासचिव योगेश जठेरी ने बताया था कि भारतीय सेना ने 6 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकियों के ठिकानों पर कार्रवाई की थी। यह जवाबी हमला 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद किया गया था। इस ऑपरेशन की जानकारी कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने एक विशेष प्रेस ब्रीफिंग के जरिए दी थी। इस ब्रीफिंग के बाद अली खान महमूदाबाद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट डालकर इसे ‘दिखावटी’ बताया और सेना के प्रयासों पर सवाल उठाए। आरोप था कि उन्होंने प्रेस ब्रीफिंग को ‘पाखंड’ कहा और दक्षिणपंथी वर्ग से उन लोगों के लिए भी सुरक्षा की मांग करने की अपील की जिन्हें भीड़ हिंसा या संपत्ति विनाश का सामना करना पड़ा है।

अशोका यूनिवर्सिटी का भी आया रिएक्‍शन
सुप्रीम कोर्ट से प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को जमानत मिलने के बाद सोनीपत की अशोका यूनिवर्सिटी का भी बयान सामने आया है। अशोक यूनिवर्सिटी की ओर जारी बयान में कहा गया है “हम प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा अंतरिम जमानत दिए जाने राहत और प्रसन्नता महसूस कर रहे हैं। इससे उनके परिवार और अशोका विश्वविद्यालय में हम सभी को बहुत राहत मिली है।”

इससे पहले प्रोफेसर अली खान की गिरफ्तारी पर भी विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपना बयान जारी किया था। इसमें कहा गया था “हमें जानकारी मिली है कि प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को आज सुबह पुलिस ने हिरासत में लिया है। हम मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं और पुलिस तथा प्रशासन के साथ पूर्ण सहयोग करेंगे।” अब सुप्रीम कोर्ट ने प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को अंतरिम जमानत दे दी है।

Latest articles

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

राज्यमंत्री गौर को पांच राज्यों में जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की मिली जिम्मेदारी

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण के नेतृत्व में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...