17.4 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतिये पराकाष्ठा है, 82 साल की उम्र में ऐसी चाटुकारिता, खुलेआम! राधा...

ये पराकाष्ठा है, 82 साल की उम्र में ऐसी चाटुकारिता, खुलेआम! राधा मोहन दास का मल्लिकार्जुन खड़गे पर बड़ा हमला

Published on

नई दिल्ली/लखनऊ:

राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाए जाने का मुद्दे उठा, जिसके बाद जमकर हंगामा शुरू हाे गया। इस दौरान भाजपा सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सभापति के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव में नियमों का पालन ही नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव लाने के लिए पहले सूचना दी जाती है, फिर 14 दिन का समय दिया जाता है। इसके बाद उस पर सदन में चर्चा होती है। लेकिन यहां तो मीडिया में आरोप लग रहे हैं। सोशल मीडिया की पोस्ट पर उपराष्ट्रपति के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया। इस दौरान राधा मोहन दास अग्रवाल ने सीधा आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी कभी भी राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति का सम्मान नहीं करती है। उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे पर भी बड़ा हमला बोला।

राज्यसभा में राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि 20 साल मैं उत्तर प्रदेश का विधायक रहा हूं। जो स्थिति मैंने उत्तर प्रदेश की विधानसभा में कभी नहीं देखी। वो स्थिति मैं राज्यसभा में देख रहा हूं। अध्यक्ष महोदय, मेरा प्रश्न संविधान के आर्टिकल 67 के तहत है, जो उपराष्ट्रपति की अवधि और उनके विरुद्ध लाए जाने वाले अविश्वास प्रस्ताव के संदर्भ में है। इसके तहत लिखित नोटिस देनी होती है, 14 दिन का समय देना होता है।

राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा, “पूरे देश के अखबार अभद्र भाषाओं से भरे हुए हैं। कांग्रेस का इतिहास है कि वह कभी भी राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति को सम्मान नहीं देती है। देश के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद को लगातार अपमानित करने का काम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू किया करते थे। उन्हें दिल्ली में आवास तक नहीं दिया। उन्हें सदाकत आश्रम जाना पड़ा। वो बीमार रहा करते थे। उन्हें इलाज के लिए सांस की मशीन की जरूरत हुआ करती थी। इन लोगों ने सांस की मशीन हटा लिया। दवा के अभाव में राष्ट्रपति की मृत्यु हुई। आश्चर्य है कि प्रधानमंत्री उस समय राजस्थान गए थे। तत्कालीन राष्ट्रपति उनकी मौत पर पटना जाना चाहते थे। प्रधानमंत्री ने न खुद पटना गए, बल्कि उन्होंने सर्वपल्ली राधाकृष्णन को पटना जाने से मना किया। हम आभारी हैं सर्वपल्ली राधाकृष्णन के, जिन्होंने प्रधानमंत्री की बात को नहीं माना और वह गए और पटना में संस्कार में शामिल हुए।”

राधामोहन दास अग्रवाल ने अखबार की प्रति दिखाते हुए कहा कि मैं मल्लिकार्जुन खड़गे की एक्स एकाउंटर पर गया। वहां पोस्ट को पेश करते हुए कहा कि एक बार जब आपने आरोप लगा दिया तो आपको 14 दिन का समय देना चाहिए था। आप इस सदन में बहस करते लेकिन आपने तो सारे आरोप माननीय उपराष्ट्रपति पर अखबार के पन्नों से लगा दिए। सोशल मीडिया से लगा दिए। आपको नियम पता ही नहीं है। और ये बोलेंगे- सूप तो सूप, चलनी भी बोले, जिसमें बहत्तर छेद।

राधामोहन दास ने कहा, “मुझे याद है एक दिन सदन में सभापति महोदय आपने मल्लिकार्जुन खड़गे जी को सलाह दी। इन्होंने क्या कहा- मैं आपकी बात क्यों सुनूं, मुझे सोनिया जी ने अध्यक्ष बनाया है। मैं इनकी बात सुनूंगा। राधा मोहन ने कहा कि हम लोग सदन में थे। अध्यक्ष महोदय ये पराकाष्ठा है, 82 साल की उम्र में इस प्रकार की चाटुकारिता खुलेआम संसद के भीतर एक नेता प्रतिपक्ष करेगा, इसकी हमने कल्पना भी नहीं की थी।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...