28 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeराजनीतिBJP के सदस्यता अभियान के बीच पीएम मोदी की ये तस्वीर हुई...

BJP के सदस्यता अभियान के बीच पीएम मोदी की ये तस्वीर हुई वायरल, क्या है कहानी

Published on

नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान-2024 की शुरुआत की। पीएम मोदी मिस्ड कॉल देकर पहले सदस्य बनें। मिस्ड कॉल करने के बाद पीएम मोदी के पास भाजपा की तरफ से एसएमएस आया, जिसमें उन्होंने अपना डिटेल भरा और इसी के साथ वह भाजपा के पहले सदस्य बन गए। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी एक पुरानी फोटो वायरल हो रही है।जिसमें नरेंद्र मोदी एक रक्तदान अभियान के तहत ब्लड डोनेट कर रहे हैं।

पीएम मोदी की ये फोटो उस वक्त की है, जब वह भाजपा के सिर्फ कार्यकर्ता थे। खास बात ये है कि फोटो ऐसे वक्त में वायरल हो रही है, जब सोमवार को ही पीएम मोदी ने भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। मोदी आर्काइव नाम के सोशल मीडिया एक्स अकाउंट से ये फोटो शेयर की गई है। इस पोस्ट में फोटो शेयर करते हुए लिखा गया है,पहले दिन से ही उदाहरण प्रस्तुत करना। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित रक्तदान अभियान के लिए भाजपा कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी अपनी आस्तीन समेटते हुए।

अगर पीएम मोदी की बात करें तो उन्होंने एक साधारण से कार्यकर्ता के रूप में जीवन शुरू किया और बीजेपी के लिए सबसे भरोसेमंद चेहरा बन गए। जिनका नाम ही पार्टी को चुनावी सफलता दिलाने के लिए काफी है। लेकिन, पीएम मोदी ने कभी भी अपनी व्यक्तिगत सफलता और जनता के बीच लोकप्रियता को खुद से नहीं जोड़ा। कई मौकों पर पीएम मोदी ने इसका सारा श्रेय भाजपा को दिया।

भाजपा ने इस अभियान को ‘संगठन पर्व सदस्यता अभियान-2024’ का नाम दिया है। पीएम मोदी के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई अन्य नेताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल, भूपेंद्र यादव, शिवराज सिंह चौहान एवं नित्यानंद राय और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के संयोजक विनोद तावड़े एवं अरुण सिंह सहित कई अन्य नेता और हजारों की तादाद में कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Latest articles

दक्षिण भारतीय समाज ने केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन को सौंपा ज्ञापन

​रानी कमलापति स्टेशन पर दक्षिण भारत जाने वाली 4 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की...

लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 की मौत, इनमें ज्यादातर स्टूडेंट्स, CM योगी मौके पर पहुंचे?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर...

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...