26.9 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeराजनीति'पार्टी को कम आंकने वालों को पछताना पड़ेगा', हरियाणा चुनाव में गठबंधन...

‘पार्टी को कम आंकने वालों को पछताना पड़ेगा’, हरियाणा चुनाव में गठबंधन के सवाल पर AAP का निशाना

Published on

नई दिल्ली,

हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर अनिश्चितता के बीच आम आदमी पार्टी ने शनिवार को चेतावनी दी कि जो लोग पार्टी को कम आंकते हैं, उन्हें पछताना पड़ेगा. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव (संगठन) संदीप पाठक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि पार्टी हरियाणा चुनाव में सभी 90 सीटों पर पूरी ताकत से चुनाव लड़ने के लिए तैयार है.

पाठक ने कहा, “हम पूरी तरह से तैयार हैं और पार्टी के आदेश का इंतजार कर रहे हैं. जैसे ही हमें ‘जारी’ किया जाएगा, हम सब कुछ घोषित कर देंगे. हम सभी सीटों पर पूरी ताकत से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं और जो लोग हमें कम आंकते हैं, उन्हें भविष्य में खुद इसका पछतावा होगा.”

दरअसल, आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन की बातचीत सीट बंटवारे को लेकर गतिरोध में फंस गई है. अंदरूनी सूत्रों के अनुसार आप ने 10 सीटों की मांग की है, जबकि कांग्रेस पांच से सात सीटों की पेशकश कर रही है. हरियाणा में 5 अक्टूबर को चुनाव होने हैं. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर है.

इससे पहले दिन में आप की मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि बातचीत चल रही है और उम्मीद जताई कि कुछ निष्कर्ष निकलेगा. जब उनसे पूछा गया कि अगर आप कांग्रेस के साथ गठबंधन करती है तो वह कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, तो उन्होंने कहा, “बातचीत चल रही है, इसलिए इस पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी.” कक्कड़ ने कहा, “हम सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं.” बता दें कि आप हरियाणा में लगातार प्रचार कर रही है. पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल शनिवार को राज्य में जनसभाएं करेंगी.

शुक्रवार को आप सूत्रों ने दावा किया कि गठबंधन को लेकर बातचीत टूटने के कगार पर है. उन्होंने यह भी दावा किया कि पार्टी 50 सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बना रही है और रविवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है. INDIA ब्लॉक के घटक दल आप और कांग्रेस ने हरियाणा, गुजरात और दिल्ली में गठबंधन करके लोकसभा चुनाव लड़ा था. हरियाणा में आप ने कुरुक्षेत्र सीट पर चुनाव लड़ा, जहां उसके राज्य इकाई प्रमुख सुशील गुप्ता भाजपा के नवीन जिंदल से हार गए.

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...