17.4 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतितीन मुस्लिम, दो महिला कैंडिडेट... दिल्ली चुनाव को लेकर कांग्रेस की पहली...

तीन मुस्लिम, दो महिला कैंडिडेट… दिल्ली चुनाव को लेकर कांग्रेस की पहली लिस्ट से जुड़ी बड़ी बातें

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस ने गुरुवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। इसमें सबसे प्रमुख नाम पूर्व सांसद संदीप दीक्षित का है जिन्हें नई दिल्ली से उम्मीदवार बनाया गया है। नयी दिल्ली से पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल विधायक हैं। केजरीवाल ने वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में नयी दिल्ली से दिल्ली की तत्कालीन मुख्यमंत्री और संदीप दीक्षित की मां शीला दीक्षित को पराजित किया था। केजरीवाल आप की तरफ से इस बार अब तक उम्मीदवार घोषित नहीं किए गए हैं, हालांकि माना जा रहा है कि वह एक बार फिर से इस सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे।

पहली लिस्ट में तीन मुस्लिम कैंडिडेट्स
दिल्ली कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव को बादली से टिकट दिया गया है। वह पहले भी इस सीट विधायक रह चुके हैं। कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में तीन मुस्लिमों को टिकट दिया गया है। दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री हारून यूसुफ को बल्लीमारान से उतारा गया है। पिछले दिनों आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए विधायक अब्दुल रहमान को उनके वर्तमान क्षेत्र सीलमपुर से चुनावी मैदान में उतारा गया है। अली मेहदी को मुस्तफाबाद से टिकट दिया गया है।

दो महिलाओं को भी टिकट
कांग्रेस की पहली लिस्ट में दो महिला उम्मीदवारों के नाम भी हैं। पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक को वजीरपुर से उम्मीदवार बनाया है। नरेला से अरुणा कुमारी को टिकट दिया गया है। वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार को पटपड़गंज से उम्मीदवार बनाया है। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पौत्र आदर्श शास्त्री को द्वारका से उम्मीदवार बनाया गया है।

कांग्रेस सीईसी की बैठक के बाद आई लिस्ट
अनिल भारद्वाज को सदर बाजार, मुदित अग्रवाल को चांदनी चौक, जय किशन को सुल्तानपुर माजरा और अली मेहदी को मुस्तफाबाद से टिकट दिया गया है। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने बृहस्पतिवार शाम को इन 21 उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी प्रदान की थी। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव अगले साल फरवरी में होने की संभावना है। इसी को लेकर गुरुवार को चुनाव आयोग की टीम ने दिल्ली के अधिकारियों संग बैठक की। इस दौरान जरूरी निर्देश भी आयोग की ओर से दिए गए हैं।

देखिए कांग्रेस के 21 उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
नई दिल्ली से संदीप दीक्षित
वजीरपुर से रागिनी नायक
पटपड़गंज से अनिल कुमार
द्वारका से आदर्श शास्त्री
बल्लीमारान से हारुन यूसुफ
सीलमपुर से अब्दुल रहमान
बुराड़ी से मंगेश त्यागी
नरेला से अरुणा कुमारी
आदर्श नगर से शिवांक सिंघल
बादली से देवेंद्र यादव
सुल्तानपुर माजरा से जय किशन
नांगलोई जाट से रोहित चौधरी
शालीमारबाग से प्रवीण जैन
सदर बाजार से अनिल भारद्वाज
चांदनी चौक से मुदित अग्रवाल
तिलक नगर से पीएस बावा
कस्तूरबा नगर से अभिषेक दत्त
छतरपुर से राजिंदर तंवर
अंबेडकर नगर से जय प्रकाश
ग्रेटर कैलाश से गर्वित सिंघवी
मुस्तफाबाद से अली मेहदी

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...