17.4 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीतिये किस स्तर पर उतर आई कांग्रेस? अडानी पर पोस्ट को लेकर...

ये किस स्तर पर उतर आई कांग्रेस? अडानी पर पोस्ट को लेकर घिर गए पवन खेड़ा

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर घिर गए। ‘द हिंदू’ ग्रुप की पूर्व चेयरपर्सन मालिनी पार्थसारथी ने उनके पोस्ट पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। पवन खेड़ा ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें इवेंट स्पॉन्सर अडानी ग्रुप का भी जिक्र था। इस पर पार्थसारथी ने कांग्रेस के अडानी ग्रुप के प्रति ‘जुनून’ को ‘बचकाना’ बताया। साथ ही राहुल गांधी के संसद के बाहर अडानी और पीएम मोदी के मुखौटे पहने प्रदर्शन का भी जिक्र करते हुए सवाल उठाए। यह पूरा मामला 12-13 दिसंबर 2024 का है।

कांग्रेस नेता ने क्या किया पोस्ट
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ की एक तस्वीर शेयर की। यह तस्वीर इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव की थी। इसमें इवेंट स्पॉन्सर अडानी ग्रुप का भी जिक्र था। खेड़ा ने तस्वीर के साथ लिखा, ‘क्या इन्हें भी अडानी प्रेजेंट कर रहे हैं?’

मालिनी पार्थसारथी ने कांग्रेस को घेरा
इस पोस्ट पर मालिनी पार्थसारथी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने खेड़ा की पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए लिखा, ‘कांग्रेस पार्टी दिन-ब-दिन हास्यास्पद होती जा रही है। अडानी के प्रति यह जुनून उनके नेताओं और प्रवक्ताओं को बचकाना प्रतिक्रियाओं की ओर धकेल रहा है।’

राहुल गांधी के संसद में मॉक इंटरव्यू पर भी उठाए सवाल
मालिनी पार्थसारथी ने राहुल गांधी के संसद के बाहर किए गए प्रदर्शन का भी जिक्र किया, जिसमें कांग्रेस सदस्य प्रधानमंत्री मोदी और गौतम अडानी के मुखौटे पहने नजर आए थे। पार्थसारथी ने लिखा, ‘पहले राहुल गांधी का मॉक इंटरव्यू, जिसमें कांग्रेस के संसदीय दल ने संसद के बाहर अडानी और मोदी के मुखौटे पहने लोगों के साथ खड़े थे, और संसद में गंभीर मुद्दे उठाने के बजाय मॉक इंटरव्यू कर रहे थे।’ उन्होंने खेड़ा के कमेंट को ‘बचकाना’ बताया।

‘उम्मीद है कांग्रेस इससे आगे बढ़ेगी’
पार्थसारथी ने यह भी कहा कि ज्यादातर मीडिया इवेंट बड़े कॉर्पोरेट ब्रांड्स के स्पॉन्सरशिप से चलते हैं। यह मीडिया इंडस्ट्री में आम बात है और इसका इवेंट के वक्ताओं या मेहमानों से कोई लेना-देना नहीं होता है। यही नहीं उन्होंने आगे लिखा कि उम्मीद है @INCIndia इस मुद्दे से आगे बढ़ेगी।

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...