29.7 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराजनीति'मुझ जैसे सामान्य शिक्षक पर भरोसा...', पटपड़गंज विधानसभा से टिकट मिलने पर...

‘मुझ जैसे सामान्य शिक्षक पर भरोसा…’, पटपड़गंज विधानसभा से टिकट मिलने पर बोले अवध ओझा

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 20 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है. पार्टी ने इस बार दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की सीट बदलते हुए, पटपड़गंज की जगह जंगपुरा से चुनावी मैदान में उतारा है. वहीं, हाल ही में AAP में शामिल हुए मशहूर शिक्षक अवध ओझा को पटपड़गंज से टिकट दिया गया है.

आम आदमी पार्टी के द्वारा उम्मीदवारों के ऐलान के बाद अवध ओझा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अरविंद केजरीवाल का आभार जताया. उन्होंने कहा, “शिक्षा सेवा का साधन है. मैं आभार प्रकट करता हूं, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी का, जिन्होंने मुझ जैसे सामान्य शिक्षक पर भरोसा किया और मौका दिया. पटपड़गंज से सिसोदिया जी का शिक्षा संकल्प जारी रहेगा.”

उन्होंने आगे लिखा, “भाई मनीष सिसोदिया जी का शिक्षा के प्रति अतुलनीय योगदान है, उनकी शिक्षा यात्रा को आगे बढ़ा सकूं, मैं अपना सब कुछ न्योछावर करने को तैयार हूं. संघर्ष की पहचान भाई संजय सिंह जी का कोटि कोटि धन्यवाद. आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का आभार.”

बीजेपी ने सिसोदिया पर लगाया डरने का आरोप
वहीं, AAP की दूसरी लिस्ट जारी होने के बाद बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर डरने का आरोप लगाया है. बीजेपी स्टेट प्रेसिडेंट वीरेंद्र सचदेवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, “हमने जो नारा दिया था, वो जनता का नारा था ‘अब नही सहेंगे, बदल के रहेंगे.’ उपमुख्यमंत्री जब अपनी सीट बदल रहा है, तो साफ नजर आ रहा है कि डर लग रहा है. ये डर अच्छा है.”

उन्होंने आगे कहा कि इस प्रदेश के दोनों मुख्यमंत्री का दोनों लिस्ट में नाम ही नहीं है. मनीष सिसोदिया पटपड़गंज छोड़कर भाग गए हैं. उप मुख्यमंत्री को भगोड़े के रूप में भागना पड़ रहा है क्योंकि अपने क्षेत्र में काम ही नहीं किए हैं. अभी उप मुख्यमंत्री भागे हैं, मुख्यमंत्री भी भागेगा.

बीजेपी लीडर हर्ष मल्होत्रा ने कहा, “दिलीप पांडेय का टिकट काट दिया गया है. दूसरी पार्टी से लोगो को तोड़कर टिकट दे रहे है साफ है इनके पास इनकी पार्टी की उम्मीदवार भी नही है. कृष्णा नगर से विधायक के बेटे को टिकट दे दिया और परिवारवाद की बात करते थे.

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...