9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराजनीतिनए कार्यकाल में UCC, 'वन नेशन वन इलेक्शन' करेंगे लागू, अमित शाह...

नए कार्यकाल में UCC, ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ करेंगे लागू, अमित शाह ने दिया साफ संदेश

Published on

नई दिल्ली

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ और समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अगले टर्म में इसे लागू किया जाएगा। यही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि मुस्लिम आरक्षण का विरोध और यूसीसी की बात करना धर्म आधारित प्रचार है तो हम करते रहेंगे। उन्होंने विपक्ष की ओर से निर्वाचन आयोग की आलोचना को अपनी होने वाली शिक्सत को छिपाने की चाल है। उन्होंने ये बातें पीटीआई-भाषा को दिए एक इंटरव्यू में कही हैं। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिल रहे ‘सकारात्मक जनादेश’ की बदौलत ही बीजेपी को विपक्ष शासित राज्यों में बड़ी जीत मिलेगी।

‘बीजेपी ने कोई धर्म आधारित प्रचार अभियान नहीं चलाया’
अमित शाह ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि उनकी पार्टी ने किसी भी प्रकार का धर्म आधारित कोई प्रचार अभियान नहीं चलाया है। हालांकि उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मुसलमानों के आरक्षण के खिलाफ प्रचार करना और अनुच्छेद 370 को निरस्त करने और समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने के लिए मतदाताओं तक पहुंचना अगर धर्म आधारित चुनाव अभियान है तो बीजेपी ने यह किया है और आगे भी करती रहेगी। इस दौरान अमित शाह ने दो टूक कहा कि अगले टर्न यानी पांच साल के अंदर देशभर में यूसीसी लागू होगा। ‘एक देश-एक चुनाव’ को लेकर भी ऐसा ही दावा किया।

ईवीएम पर विपक्ष के सवाल तो दिया जवाब
अमित शाह ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और मतदान के आंकड़ों जैसे मुद्दों पर विपक्ष की ओर से निर्वाचन आयोग की आलोचना को खारिज किया। उन्होंने कहा कि तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश सहित पिछले विधानसभा चुनावों में इसी तरह के प्रोटोकॉल और प्रैक्टिस का पालन किया गया था और इन चुनावों में बीजेपी हार गई थी। शाह ने कहा, ‘अगर वे चुनाव निष्पक्ष थे तो यह चुनाव भी निष्पक्ष हैं। जब आप हार देखते हैं तो आप पहले ही रोना शुरू कर देते हो और विदेश जाने के बहाने ढूंढते हो। यह और आगे नहीं चल सकता। इनको 6 तारीख को छुट्टी पर जाना है तो कुछ ना कुछ तो बोलना पड़ेगा।’

राहुल गांधी पर भी कसा तंज
अमित शाह ने आगे कहा कि चुनाव प्रक्रिया के बारे में कांग्रेस के सवाल उठाने का उद्देश्य राहुल गांधी की विफलता को ढंकना है। चुनाव से पहले आयोग की ओर से बुलाई गई पारंपरिक सर्वदलीय बैठक में विपक्षी दल ने ऐसा कोई सुझाव नहीं दिया था। जब भी विपक्ष चुनाव हारता है तो ईवीएम पर सवाल उठाता है। ईवीएम में धांधली की जीरो संभावना है और वह ऐसा चुनाव चाहते हैं जिसमें धांधली हो सके।

‘400 पार’ के नारे पर क्या बोले शाह
‘अबकी बार, 400 पार’ के नारे में कोई रणनीति होने के बारे में पूछे जाने पर बीजेपी के मुख्य रणनीतिकार ने रिएक्ट किया। चुनाव के छह चरण पूरे होने के बाद कहा कि यह दावा महज चुनावी नारा नहीं है बल्कि एक सुविचारित लक्ष्य है। हम निश्चित रूप से 400 सीटों का आंकड़ा पार करेंगे। हम ओडिशा, आंध्र प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में भी सरकार बनाएंगे। इन तीनों राज्यों में विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव के साथ ही हुए हैं।

अमित शाह ने आगे कहा कि अब हमें 399 सीट आएं और आप कहो कि 400 तो नहीं हुआ तो यह आपकी समझ का सवाल है। मगर हमने 400 पार हिसाब किताब करके बोला है और यह सुविचारित राय से किया गया है। यह पूछे जाने पर कि क्या पार्टी मोदी पर बहुत ज्यादा निर्भर नहीं है और क्या विपक्ष के अपेक्षाकृत कमजोर होने के कारण उसके गठबंधन को फायदा हो रहा है? इस पर पूर्व बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि यह नकारात्मक नहीं बल्कि सकारात्मक वोट है जो सत्तारूढ़ गठबंधन को मिल रहा है। पीएम मोदी ने बीजेपी की विचारधारा को जमीन पर उतारा। जैसे अंत्योदय, गरीब कल्याण। यह हमारी विचारधारा है।

पीओके हमारा है- अमित शाह
अमित शाह ने कहा कि आर्टिकल 370 को समाप्त करना, देशभर में समान नागरिक संहिता लागू करना, महिला आरक्षण या राम मंदिर निर्माण हमारी विचारधारा है। पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर हमारा है और इसका हमने संकल्प लिया है तो पीएम मोदी ने बीजेपी की विचारधारा को जमीन पर उतारा है। प्रधानमंत्री की लोकप्रियता स्वाभाविक रूप से बीजेपी मजबूत बनती है। पीएम मोदी हमारे सबसे बड़े नेता हैं और यह कोई नकारात्मक वोट नहीं है। यह बात मानकर चलिए यह सकारात्मक वोट है। जहां हम सरकार में है वहां भी हमें जनादेश मिलने वाला है और जहां नहीं है वहां बड़ा जनादेश मिलने जा रहा है। ये एक प्रकार से केंद्र सरकार के कामों का सकारात्मक जनादेश है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...