21.5 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeराजनीतिकंस्ट्रक्शन में पुलिसवालों की बेवजह दखल खत्म, समझें- दिल्ली सरकार के नए...

कंस्ट्रक्शन में पुलिसवालों की बेवजह दखल खत्म, समझें- दिल्ली सरकार के नए आदेश के मायने

Published on

नई दिल्ली ,

दिल्ली में भवन निर्माण और अन्य कंस्ट्रक्शन कार्यों में पुलिस की बेवजह दखलअंदाजी पर अब रोक लगाई जाएगी. गृह मंत्रालय में हुई हाई लेवल मीटिंग के बाद दिल्ली सरकार ने इस संबंध में एक सख्त सर्कुलर जारी किया है. दरअसल, पुलिस के रवैये को लेकर शुक्रवार को गृह मंत्रालय में एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई गई. मीटिंग की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने की और उसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद थीं. मीटिंग में यूं तो कई मसलों पर बातचीत हुई और पुलिस कमिश्नर समेत तमाम आला अधिकारियों को अपने कामकाज में बदलाव को लेकर निर्देश भी दिए गए, लेकिन मीटिंग के ठीक बाद एक बड़ा निर्देश दिल्ली सरकार की तरफ से पुलिसकर्मियों को जारी किया गया है. ये निर्देश है दिल्ली में निर्माणकाम में पुलिस की दखलअंदाजी को लेकर.

आमतौर पर कई सारी जगहों से ऐसी शिकायतें आतीं हैं कि भवन निर्माण या किसी भी तरीके के कंस्ट्रक्शन को लेकर पुलिस ज्यादा एक्टिव रहती है. पुलिसकर्मियों की दखलअंदाजी कई बार इतनी होती है कि वह निर्माण कार्यों पर रोक लगाने जैसी कार्रवाई भी करते हैं और भ्रष्टाचार की भी शिकायत आम हैं, लेकिन गृह मंत्रालय में हुई मीटिंग के बाद दिल्ली सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव नवीन कुमार चौधरी ने एक सर्कुलर जारी किया है.

गड़बड़ी पर एक्शन लेना म्युनिसिपल कॉरपोरेशन का काम
इस सर्कुलर में साफ तौर पर कहा गया है कि निर्माण कार्य में गड़बड़ी को लेकर कार्रवाई करना म्युनिसिपल कॉरपोरेशन की जिम्मेदारी है और उसमें पुलिस की भूमिका ना के बराबर है. मौजूदा नियमों का हवाला देते हुए इसमें कहा गया है कि निर्माण कार्य करने से पहले पुलिस से किसी भी तरीके की परमिशन की जरूरत नहीं पड़ती है.

भ्रष्टाचार पर भी लगेगी लगाम
इसी नियम को आधार बनाते हुए सर्कुलर में विशेष तौर पर कहा गया है कि लोगों में यह गलतफहमी फैलाई गई है कि निर्माण कार्य करने से पहले पुलिस से भी अनुमति लेनी जरूरी है, जबकि नियम अनुसार ऐसा कुछ भी नहीं है. हालांकि इसी सर्कुलर में ये बात भी कही गई है कि दिल्ली म्युनिसिपल कॉरपोरेशन एक्ट 1957 के अनुसार अगर कोई अवैध कार्य हो रहा है, तो उसकी जानकारी पुलिस एमसीडी को दे सकती है. इसी प्रावधान का फायदा उठाकर कई बार पुलिस वाले इसका गलत इस्तेमाल करते हैं.

एमसीडी की कार्रवाई में सहयोग करेगी पुलिस
दिल्ली सरकार के सर्कुलर में इस बात का भी उल्लेख है कि दिल्ली पुलिस जो अपने फील्डकर्मी हैं, उन्हें यह बताए कि लोगों के बीच गलतफहमी ना फैले और किसी भी प्रावधान का गलत इस्तेमाल ना हो. कुल मिलाकर ऐसा करने से पुलिसवालों कि गलत दखलअंदाजी निर्माण कार्यों में कम होने की संभावना है. सर्कुलर की आखिरी पंक्तियों में यह भी कहा गया है कि पुलिसकर्मियों को बेवजह दखल अंदाजी करने से रोकने का मतलब ये नहीं है कि जब एमसीडी ऐसे कार्यों पर रोक लगाने जाए, तो उसमें पुलिस उनकी मदद ना करे.

 

Latest articles

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...