8.7 C
London
Monday, February 9, 2026
Homeराजनीति'ऑपरेशन सिंदूर' से पहले पाकिस्तान को दी गई थी जानकारी? विदेश सचिव...

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पहले पाकिस्तान को दी गई थी जानकारी? विदेश सचिव ने संसदीय समिति के सामने विदेश मंत्री का बचाव

Published on

नई दिल्ली,

आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना के ऑपरेशन ‘सिंदूर’ को लेकर पाकिस्तान को जानकारी दिए जाने की बातों पर विवाद बढ़ रहा है. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने एक बयान में कहा था, “ऑपरेशन की शुरुआत में पाकिस्तान को संदेश भेजा गया.” उनके इस बयान पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी दो दिनों से सवाल उठा रहे हैं, और इस मामले को “अपराध” बता रहे हैं. अब संसदीय समिति की बैठक में भी इस मुद्दे पर चर्चा की गई.

सूत्रों के मुताबिक, संसद की विदेश मंत्रालय से संबंधित समिति में चर्चा के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयान की भी चर्चा की गई. मसलन, कांग्रेस सांसद और LoP राहुल गांधी द्वारा किए गए एक्स पोस्ट पर भी सवाल-जवाब हुए, जिन्होंने इस पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि विदेश मंत्री के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है.

सूत्रो के मुताबिक, विदेश सचिव ने कहा कि जयशंकर का बयान संदर्भ से हटकर पेश किया गया. हकीकत यह है कि भारत ने सटीक हमलों के शुरुआती चरण के बाद पाकिस्तान को इस बारे में जानकारी दी थी. सूत्रो ने बताया कि विदेश सचिव ने समिति के सामने ये भी कहा कि सीजफायर में अमेरिका का कोई रोल नहीं है.

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने क्या कहा था?
विदेश मंत्री जयशंकर को एक वीडियो क्लिप में यह कहते सुना जा सकता है, “ऑपरेशन की शुरुआत में हमने पाकिस्तान को संदेश भेजा, और हमने बताया कि हम आतंकी ठिकानों पर स्ट्राइक कर रहे हैं, और सैन्य ठिकानों को निशाना नहीं बना रहे हैं, लेकिन उन्होंने इस अच्छी सलाह को ना स्वीकार करना चुना.” सांसद राहुल गांधी ने उनका ये वीडियो क्लिप अपने एक्स पोस्ट पर पिन कर दिया है, जिसमें उन्होंने दो सवालों के साथ विदेश मंत्री के बयान को “क्राइम” बताया है.

सांसद राहुल गांधी के विदेश मंत्री और सरकार से सवाल…
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को एक अन्य पोस्ट किया और अपने पुराने पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “विदेश मंत्री जयशंकर की चुप्पी सिर्फ बता नहीं रही है – यह निंदनीय है. इसलिए मैं फिर से पूछूंगा: हमने कितने भारतीय विमान खो दिए क्योंकि पाकिस्तान को पता था? यह कोई चूक नहीं थी. यह एक अपराध था. और देश को सच्चाई जानने का हक है.”

राहुल गांधी ने अपने पहले के पोस्ट में दो सवाल किए थे और लिखा था, “हमारे हमले की शुरुआत में पाकिस्तान को जानकारी देना एक अपराध था. विदेश मंत्री ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि भारत सरकार ने ऐसा किया. 1. इसे किसने अधिकृत किया? 2. इसकी वजह से हमारी वायुसेना ने कितने विमान खो दिए?”

Latest articles

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

दादाजी धाम में संत श्री गजानन महाराज का 148वाँ प्राकट्य दिवस श्रद्धा-भक्ति से संपन्न

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, रायसेन रोड, पटेल नगर, भोपाल में...

“साइकिलिंग व्यायाम का एकबेहतरीन विकल्प है“ – रंजन कुमार

बीएचईएल में 'संडेज ऑन साइकिल' रैली का आयोजन भेल हरिद्वार : भारतीय खेल प्राधिकरण...

चालक परिचालक सेवा संघ की बैठकें आयोजित

भोपाल । मध्य प्रदेश चालक परिचालक सेवा संघ के पदाधिकारियो एवं कार्यकारिणी सदस्यों की महत्वपूर्ण...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल का आत्मीय स्वागत

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर केंद्रीय जल...

16 मई से शुरू होगा जनगणना का प्रथम चरण, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिए ‘राष्ट्रीय कर्तव्य’ मानकर कार्य करने के निर्देश

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'जनगणना-2027' के सफल संचालन के लिए आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण...

मंत्री कुंवर विजय शाह ने बयान पर दोबारा मांगी माफी, कहा- गलती से निकले शब्द

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कुंवर विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर...