16.1 C
London
Monday, June 1, 2026
Homeराजनीतिपाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की जानकारी पहले से थी? जानें विदेश मंत्री...

पाकिस्तान को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की जानकारी पहले से थी? जानें विदेश मंत्री एस जयशंकर का क्या कहना है

Published on

नई दिल्ली

‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर देश का सियासी का पारा हाई है। इस बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कांग्रेस पार्टी के आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर गलत बातें फैलाई हैं। जयशंकर ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तान को कोई जानकारी नहीं दी थी। दरअसल यह मामला संसद की सलाहकार समिति की बैठक में उठा था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जयशंकर से इस बारे में सवाल पूछे थे।

जयशंकर ने सभी से राष्ट्रीय एकता बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल अलग-अलग देशों में जाकर भारत की स्थिति के बारे में जानकारी दे रहा है। यह प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान से होने वाले सीमा पार आतंकवाद के बारे में दुनिया को बता रहा है।

कांग्रेस ने क्या आरोप लगाए?
कांग्रेस पार्टी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस का कहना है कि जयशंकर ने भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में पाकिस्तान को पहले से ही बता दिया था। इस आरोप को जयशंकर ने सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने इसे ‘बेईमान’ और ‘घटनाओं का गलत चित्रण’ बताया है। मतलब, जयशंकर का कहना है कि कांग्रेस पार्टी झूठ बोल रही है और बातों को गलत तरीके से पेश कर रही है।

राहुल गांधी ने जयशंकर को घेरा था
राहुल गांधी ने भी इस मामले में जयशंकर पर निशाना साधा था। उन्होंने पूछा था कि भारत ने पाकिस्तान को हमले की जानकारी क्यों दी? उन्होंने यह भी पूछा कि इस जानकारी के लीक होने से भारत को कितना नुकसान हुआ? राहुल गांधी ने जयशंकर का एक वीडियो भी शेयर किया था। इस वीडियो में दावा है कि जयशंकर कह रहे हैं, ‘ऑपरेशन की शुरुआत में, हमने पाकिस्तान को एक संदेश भेजा था, जिसमें कहा गया था, हम आतंकवादी ढांचे पर हमला कर रहे हैं और हम सेना पर हमला नहीं कर रहे हैं। इसलिए सेना के पास इस प्रक्रिया में हस्तक्षेप न करने का विकल्प है।’

विदेश मंत्रालय पहले ही कर चुका है खंडन
विदेश मंत्रालय ने राहुल गांधी के आरोपों का खंडन किया है। मंत्रालय ने कहा कि ऐसा सुझाव देने वाला कोई भी व्यक्ति तथ्यों का गलत प्रतिनिधित्व कर रहा है। मतलब, विदेश मंत्रालय का कहना है कि राहुल गांधी तथ्यों को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं। प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) ने भी इस वीडियो की सच्चाई जांची और यह पाया कि जयशंकर ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया था।

Latest articles

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

राज्यमंत्री गौर को पांच राज्यों में जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की मिली जिम्मेदारी

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण के नेतृत्व में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...