22.5 C
London
Monday, June 1, 2026
Homeराजनीतिहमने सैन्य कार्रवाई को सिर्फ स्थगित किया है…. अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों...

हमने सैन्य कार्रवाई को सिर्फ स्थगित किया है…. अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों के बीच पीएम मोदी ने दिया क्लियर मैसेज

Published on

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिए जाने के बाद सोमवार रात 8 बजे देश को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने साफ कर दिया कि पाकिस्तान के गुहार लगाने पर भारत ने सैन्य कार्रवाई को फिलहाल सिर्फ स्थगित किया है। पाकिस्तान से केवल आतंकवाद और उसके कब्जे वाले कश्मीर पर बात होगी। लेकिन इस दौरान पीएम मोदी ने अमेरिका का जिक्र नहीं किया, जबकि अमेरिका ने दोनों देशों के बीच समझौता कराने का दावा किया था।

भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया
पीएम मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर कहा कि भारत ने आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। भारत अब आतंकवाद को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा। अगर कोई भारत पर हमला करेगा, तो उसे उसी की भाषा में जवाब मिलेगा। भारत अब अपनी शर्तों पर कार्रवाई करेगा। पीएम मोदी ने पाकिस्तान को चेतावनी दी कि अगर वह आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद नहीं करता, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने कहा कि भारत अपनी सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगा।

दुनिया ने भारत की ताकत और संयम दोनों देखा
पीएम मोदी ने कहा कि हाल के दिनों में, हमने भारत की ताकत और संयम दोनों को देखा है। उन्होंने सबसे पहले भारत की पराक्रमी सेनाओं, सशस्त्र बलों, खुफिया एजेंसियों और वैज्ञानिकों को सलाम किया। उन्होंने हर भारतीय की ओर से उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे वीर सैनिकों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लक्ष्यों को पाने के लिए बहुत बहादुरी दिखाई। उन्होंने उनकी वीरता, साहस और पराक्रम को देश की हर माता, बहन और बेटी को समर्पित किया।

पीएम ने ये सब बातें उस समय कही हैं जब मिलिट्री ऑपरेशन के बीच दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम कराने का दावा किया है। हालांकि प्रधानमंत्री ने अपने पूरे संबंधोन में कही भी अमरिका का नाम नहीं लिया…कार्रवाई स्थगित करने पर कहा…

‘ऑपरेशन सिंदूर’ लोगों की भावनाओं का प्रतिबिंब
पीएम मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को सिर्फ एक नाम नहीं बताया। उन्होंने कहा कि यह देश के करोड़ों लोगों की भावनाओं का प्रतिबिंब है। यह न्याय की अटूट प्रतिज्ञा है। पीएम ने कहा कि 6 मई की देर रात और 7 मई की सुबह, पूरी दुनिया ने इस प्रतिज्ञा को सच होते देखा। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों को खत्म करने के लिए, हमने भारतीय सशस्त्र बलों को पूरी ताकत दी है। आज, हर आतंकवादी और आतंकी संगठन यह समझता है कि हमारी बेटियों और बहनों की गरिमा और गौरव को नुकसान पहुंचाने की कोशिश का क्या नतीजा होगा। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सिर्फ एक नाम नहीं है। यह देश की सामूहिक भावनाओं और लचीलेपन का एक शक्तिशाली प्रतीक है।

आतंकी समझ गए कि सिंदूर हटाने का क्या अंजाम होता है
पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद का चेहरा बहुत भयानक था। यह क्रूरता थी। यह देश की एकता को तोड़ने की कोशिश थी। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह बहुत दुख की बात थी। पूरा देश, हर नागरिक, हर समाज, हर वर्ग और हर राजनीतिक दल एक साथ आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए खड़ा हुआ। हमने आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने के लिए भारत की सेनाओं को पूरी छूट दे दी। आज हर आतंकी और हर आतंकी संगठन यह जान चुका है कि हमारी बहनों और बेटियों के माथे से सिंदूर हटाने का क्या अंजाम होता है।

पीएम मोदी ने फिर कहा कि भारत की सेनाओं ने पाकिस्तान में आतंक के ठिकानों और उनके ट्रेनिंग सेंटर पर सटीक हमला किया। आतंकियों ने सपने में भी नहीं सोचा था कि भारत इतना बड़ा फैसला ले सकता है। लेकिन जब देश एकजुट होता है और राष्ट्र सबसे ऊपर होता है, तो ऐसे फैसले लिए जाते हैं और उन्हें पूरा करके दिखाया जाता है।

आतंक के ठिकानों पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला
जब पाकिस्तान में आतंक के ठिकानों पर भारत की मिसाइलों और ड्रोन ने हमला किया, तो आतंकी संगठनों की इमारतें ही नहीं, बल्कि उनका हौसला भी हिल गया। बहावलपुर और मुरीदके जैसे आतंकी ठिकाने एक तरह से ग्लोबल टेरिरिज्म की यूनिवर्सिटी थे। दुनिया में कहीं पर भी जो बड़े आतंकी हमले हुए हैं, चाहे 9/11 हो या लंदन में बम हमला हो या भारत में दशकों से जो बड़े-बड़े आतंकी हमले हुए हों, उन सबके तार कहीं न कहीं इन्हीं ठिकानों से जुड़ते रहे हैं।

Latest articles

कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 53.50 रुपए तक महंगा, 5 किलो के फ्री ट्रेड वाले LPG सिलेंडर के दाम ₹11 बढ़े

नई दिल्ली। कॉमर्शियल सिलेंडर 1 जून से 53.50 रुपए तक महंगा हो गया है।...

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...