24.2 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराजनीतिचौबीसों घंटे काम करते हैं, हम ट्वीट वाली सरकार नहीं… AAP के...

चौबीसों घंटे काम करते हैं, हम ट्वीट वाली सरकार नहीं… AAP के आरोपों के बीच सीएम रेखा गुप्ता का तीखा पलटवार

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्लीवासियों को भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार चौबीसों घंटे उनके लिए काम कर रही है। मौसम की मार, सड़कों की बदहाली या गड्ढों की समस्या, हर चुनौती से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सीएम ने कहा, ‘हमें 27 साल का बैकलॉग खत्म करना है। दिल्ली में हाल ही में रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई, लेकिन जलभराव की स्थिति को नियंत्रित करने में हमारी टीम ने मात्र एक घंटे में उल्लेखनीय सफलता हासिल की।’ उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि हम ट्वीट वाली पार्टी नहीं हैं। हम काम करने वाले लोग हैं।

बारिश के बाद सड़कों पर उतरी सरकार
दिल्ली में बीते दिनों हुई मूसलाधार बारिश ने शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा कर दी थी। इस संकट के बीच मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और विधायक सड़कों पर उतरे। सीएम ने स्वयं कई प्रभावित इलाकों का दौरा किया और अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। मंत्रियों को विभिन्न क्षेत्रों में भेजा गया, जहां वे जल निकासी व्यवस्था का जायजा लेते और स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनते नजर आए। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि जलभराव की स्थिति को दोबारा न उत्पन्न होने दिया जाए। सीएम ने कहा, ‘हमारी सरकार दिल्लीवासियों के साथ हर कदम पर खड़ी है। चाहे बारिश हो या कोई अन्य समस्या, हम तुरंत एक्शन लेंगे।’

‘हर दिन खुला सचिवालय, हर दिन काम’
सीएम गुप्ता ने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार में कोई अवकाश नहीं है। उन्होंने कहा, ‘चाहे रविवार हो या सोमवार, सचिवालय हर दिन खुलता है और यहां दिल्ली के लोगों के लिए काम होता है। हर दिन मंत्री और विधायक अपना करते हैं। हम दिल्ली को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।’

सीएम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ‘हम काम करते हैं, हम ट्वीट नहीं करते… आप तो ये देखते रहते हैं कि मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया या नहीं। हम ट्वीट वाली पार्टी या ट्वीट वाली सरकार नहीं हैं। ट्वीट एक प्रोसेस हो सकता है, लेकिन वो एंड रिजल्ट नहीं है।’

AAP ने साधा था निशाना
बता दें कि भारी बारिश के बाद हुए जलभराव को लेकर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा था। पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने एक्स पर धौला कुआं और आईटीओ में जलभराव का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘क्या दिल्ली के लोगों को 4 इंजन वाली बीजेपी सरकार से यही उम्मीद थी?”‘

Latest articles

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...